{"_id":"5efa50088ebc3e42d05deba7","slug":"taking-stock-of-the-preparations-in-view-of-the-chief-minister-s-visit-mawana-news-mrt4888390186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारी में जुटे अधिकारी, हस्तिनापुर को एक बार फिर जगी विकास की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारी में जुटे अधिकारी, हस्तिनापुर को एक बार फिर जगी विकास की उम्मीद
Tue, 30 Jun 2020 12:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के मद्देनजर राजकीय पशुधन प्रक्षेत्र की भूमि पर होने वाले पौधरोपण एवं हेलीपैड की तैयारियों के लिए उप जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्हें जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
हस्तिनापुर में पांच जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को देखते हुए जिलाधिकारी ऋषिराज सोमवार को वन दरोगा संसार सिंह के साथ राजकीय पशुधन कृषि प्रक्षेत्र पहुंचे। यहां राजकीय पशुधन कृषि प्रक्षेत्र के अधिकारी भी मौजूद रहे। उप जिलाधिकारी ऋषिराज ने बताया कि मुख्यमंत्री का विश्व पर्यावरण दिवस पर हस्तिनापुर में संभावित दौरा है। जिसके लिए राजकीय पशुधन कृषि प्रक्षेत्र की भूमि पर पौधरोपण एवं हेलीपैड बनाने पर विमर्श किया गया। यहां नक्षत्र वाटिका, हरि शंकरी वाटिका, पंचवटी वाटिका, नवग्रह वाटिका लगाई जाएंगी। जिनमें कई प्रकार के महत्वपूर्ण पौध रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ये 'ट्रिपल थ्री फॉर्मूला' अपनाएं और कोरोना को दूर भगाएं, पढ़िए कैसे करना है बचाव
विज्ञापन
गंगा यात्रा के बाद दोबारा पांच महीने पश्चात फिर मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने का सिलसिला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम राजकीय पशुधन कृषि प्रक्षेत्र में संपन्न होगा। इसके लिए पौधरोपण करने की सभी तैयारियां वन विभाग द्वारा पूर्ण की जा रही हैं। रविवार को मुख्य वन संरक्षक राजीव गर्ग ने भी पहुंचकर निरीक्षण किया था। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पांच जुलाई को करीब साढ़े तीन लाख पौधे रोपे जाएंगे।
एक बार फिर जागी विकास की उम्मीद
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से कस्बे के लोगों में क्षेत्र के विकास की उम्मीद फिर जागी है। इससे पहले 27 जनवरी को क्षेत्र से होकर गुजरी गंगा यात्रा में मुख्यमंत्री को शामिल होना था। हालांकि अंतिम समय में दौरा स्थगित हो गया था। इस पर भाजपा के दिग्गजों ने मखदूमपुर गंगा घाट पहुंचकर मां गंगा की आरती की थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/