{"_id":"6a04aadd51a4fe725207b31f","slug":"take-action-against-negligent-officers-vandana-verma-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1187803-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही करने वाले अफसरों पर कार्रवाई होगी : वंदना वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही करने वाले अफसरों पर कार्रवाई होगी : वंदना वर्मा
विज्ञापन
मेरठ। विधान परिषद समिति ने बुधवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक की। इसमें मेरठ, बागपत और बुलंदशहर के अधिकारी शामिल हुए। समिति ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर दिया। कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाने व जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। लापरवाही करने वाले संबंधित विभाग के अफसरों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
समिति की सभापति वंदना वर्मा ने कहा कि जनता से जुड़े मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण हो। अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। डीएम डॉ. वीके सिंह ने समिति का स्वागत किया। विभिन्न विभागों ने अपनी योजना की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। समिति ने विधायक निधि से संचालित कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता व समयबद्धता पर जोर दिया। वंदना वर्मा ने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। जनता को योजना का सीधा लाभ मिलना चाहिए। अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम, मेरठ विकास प्राधिकरण, सिंचाई विभाग, ऊर्जा विभाग, ग्राम्य विकास विभाग और पंचायती राज विभाग सहित कई अन्य विभागों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और उनके जमीनी प्रभाव की जानकारी ली है। डीएम डॉ. वीके सिंह ने मॉडल स्कूलों के बारे में पूछा।
शिलापट पर लिखवाएं जनप्रतिनिधियों के नाम
समिति ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के प्रति प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के मजबूत समन्वय से ही विकास कार्यों में गति आएगी। इससे जनता की समस्या का समय पर समाधान हो सकेगा। लोक निर्माण विभाग को विकास कार्यों के शिलापट्ट पर जनप्रतिनिधियों का नाम अनिवार्य रूप से अंकित करने के निर्देश दिए गए।