फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tailors body found in tubewell tank in Daurala, police suspects accidental drowning

Meerut: दौराला में नलकूप की हौज में डूबा टेलर, निकलने की करता रहा कोशिश ...आखिरकार मौत से हारा

Wed, 18 Jun 2025 11:28 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 18 Jun 2025 11:28 AM IST
सार

मेरठ के दौराला में नलकूप की हौज से मिला महेश नामक व्यक्ति का शव। पहले टेलर और अब मजदूरी कर रहे महेश की मौत से परिवार में मातम। पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा, जांच जारी।

विज्ञापन
Tailors body found in tubewell tank in Daurala, police suspects accidental drowning
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

मेरठ के दौराला थानाक्षेत्र के रुहासा गांव के रहने वाले महेश(47) पुत्र बीर सिंह का शव मंगलवार देर रात गांव के ही एक नलकूप की हौज में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की और परिजनों को बुलवाया।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि महेश मंगलवार को सकौती की ओर निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो चिंता बढ़ गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महेश नशे की हालत में थे और संभवतः पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने के कारण नलकूप की हौज में गिर गए। अधिक नशे के चलते वह बाहर नहीं निकल पाए और वहीं डूबकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़: पकड़े गए तो आरोपी कान पकड़कर बोले- सभी महिलाएं माताएं-बहनें, ये है पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

भतीजे एडवोकेट कपिल जाटव ने बताया कि महेश पहले सकौती में टेलर का काम करते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे।

उनके परिवार में पत्नी गीता, दो बेटियां और एक बेटा है। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसर गया है। ग्रामीणों ने पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

थाना प्रभारी सुमन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल शव को मोर्चरी भिजवाया गया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed