फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tailor master's body found in the well of a tube well

नलकूप की हौज में मिला टेलर मास्टर का शव

Thu, 19 Jun 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Tailor master's body found in the well of a tube well
दौराला। गांव रुहासा निवासी टेलर मास्टर महेश (47) का शव नलकूप की हौज में पड़ा मिला। नलकूप में टेलर का शव पड़ा देख ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे अधिवक्ता कपिल जाटव ने बताया कि उसके चाचा महेश सकौती में काफी समय पहले टेलर का कार्य करते थे। वर्तमान में वह कुछ नहीं करते थे। उनकी दो बेटी व एक बेटा है, जबकि पत्नी गीता गृहिणी हैं। बताया कि मंगलवार शाम वह सकौती जाने के लिए घर से निकले थे। परंतु, देर रात तक घर नहीं लौटे। रात लगभग साढ़े 10 बजे के आसपास जानकारी मिली कि उनका शव नलकूप की हौज में पड़ा हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे। महेश की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। परिजनों को सांत्वना देने के लिए ग्रामीण उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। संभवत: शराब के नशे में होने के कारण महेश नलकूप की हौज में गिर गया होगा और नशे में होने के कारण हौज से निकल नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed