फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tahsheel inspection by apar aayukt

अपर आयुक्त ने किया तहसील का निरीक्षण

Wed, 11 Dec 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
tahsheel inspection by apar aayukt
मवाना तहसील में निरीक्षण के दौरान रिकार्ड की जांच करते अपर आयुक्त। - फोटो : MAWANA
अपर आयुक्त ने तहसील का निरीक्षण किया
विज्ञापन

मवाना। अपर आयुक्त उदयीराम ने तहसील का वार्षिक निरीक्षण किया। जिसमें साफ-सफाई की व्यवस्था के अलावा रिकोर्ड रूम, तहसीलदार कोर्ट एवं मतदाता पंजीकरण केंद्र पर पहुंच व्यवस्थाओं को ध्यानपूर्वक देखा। उन्होंने लंबित पड़े मुकदमों पर नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीएम को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

तहसील के वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे अपर आयुक्त उदयीराम ने कई विभागों का निरीक्षण किया। पत्रावलियों की जांच की। इसके बाद रिकोर्ड रूम में रखे बस्तों के साथ सीएम व पीएम स्तर पर आने वाली तहसील में पोर्टल की लंबित समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव को दिए। अपर आयुक्त उदयीराम ने तहसीलदार कोर्ट का निरीक्षण करते हुए वर्ष 2016-17 के लंबित पड़े पुराने मुकदमों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव एवं तहसीलदार अजय उपाध्याय को दिए। इस दौरान तहसील में सफाई व्यवस्था दुरुस्त मिलने के साथ मतदाता पंजीकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया। करीब पौन घंटे चले अपर आयुक्त द्वारा निरीक्षण में ज्यादातर चीजें ठीक मिलीं। जिससे तहसीलकर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed