{"_id":"67a3cd467b252164f30e8886","slug":"tahirs-body-missing-for-four-days-was-found-in-a-reed-field-mawana-news-c-40-1-smrt1041-107765-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चार दिन से लापता ताहिर का शव ईख के खेत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चार दिन से लापता ताहिर का शव ईख के खेत में मिला
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। गांव पसवाड़ा से लापता 45 वर्षीय ताहिर उर्फ भूरे का शव बुधवार की सुबह ईख के खेत में पड़ा मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। सीओ सदर देहात और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के भाई ने दो दिन पूर्व थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच में जुट गई है।
ताहिर उर्फ भूरे एक साल पूर्व एक्सीडेंट हो गया था। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थी। चोट लगने के कारण वह मानसिक रूप से कमजोर हो गया था। वह गांव में इधर-उधर घूमता रहता था। चार दिन पूर्व रविवार को ताहिर उर्फ भूरे घर से गायब हो गया था। परिजनों ने उसकी आसपास व रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। उसके भाई वकील ने दो दिन पूर्व गत गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
बुधवार की सुबह किसान मोनू पुत्र गजेंद्र के खेत में ताहिर उर्फ भूरा का शव पड़ा मिला। मृतक के गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। सूचना पाकर मृतक के परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला, थानाध्यक्ष दिनेश प्रताप मय फोर्स व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर गहनता से जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने मृतक के शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी छह बेटियों है। परिजनों का रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मृतक का एक साल पूर्व एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद से वह मानिसक रोग से परेशान रहने लगा था। मृतक के गले में रस्सी का फंदा मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।