फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tabla samraat hashmat ali khan will get shraadhanjali

तबला सम्राट हशमत अली खां को देंगे सुर श्रद्धांजलि  

Sun, 11 Jun 2017 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 11 Jun 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
tabla samraat hashmat ali khan will get shraadhanjali
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

उस्ताद हशमत अली खां की स्मृति में शहर में अगस्त में विशाल संगीत समारोह का आयोजन होगा। इसमें अजराड़ा घराने के मशहूर तबला वादक उस्ताद हशमत अली खां को मेरठ सुरों से श्रद्धांजलि देगा। यह आयोजन हशमत अली खां के बेटे मशहूर सरोद वादक उस्ताद दानिश हसन खां और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तबला वादक उस्ताद अकरम खां, मेरठ निवासी अनूप सिंघल अगस्त में करेंगे। यह जानकारी शनिवार को प्रेमपुरी रेलवे रोड में संगीत प्रेमी अनूप सिंघल के आवास पर बातचीत में दानिश हसन खां और अकरम खां ने दी।

विज्ञापन


उस्ताद अकरम खां ने बताया कि तबला एकेडमी ऑफ अजराड़ा घराना के तत्वावधान में स्मृति संध्या का आयोजन होगा। हमारे परिवार और अजराड़ा घराने का गहरा ताल्लुक क्रांतिधरा मेरठ से है, इसलिए यह आयोजन मेरठ में हो रहा है। सुर, संगीत, वादन के साथ हशमत अली खां को श्रद्धांजलि देंगे। आयोजन में मशहूर संतूर वादक भजन सोपोरी लाइव कंसर्ट करेंगे। उस्ताद अकरम खां, उस्ताद दानिश हसन खां, उनके बेटे रोमान खां, जरगाम खां व उनके शागिर्द तबले, सरोद की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


खैरनगर चूने वाली गली हैं उस्ताद हशमत अली खां की
अजराड़ा घराने के तबला दिग्गज उस्ताद हशमत अली खां का परिवार खैरनगर चूने वाली गली में रहता था। आज भी परिवार के कुछ सदस्य यहां मकान की देखरेख करते हैं। उनके तीनों बेटे अब बाहर ही रहते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भजन सोपोरी और हशमत अली खां में थी दोस्ती
भजन सोपोरी और हशमत अली खां साहब में बेहद गहरी दोस्ती थी। कश्मीर में दोनों दोस्तों ने लंबा वक्त रेडियो की नौकरी में साथ बिताया। दोनों संगीत के महारथी हैं, कई मंच भी साझा किए हैं। इसलिए भजन सोपोरी को विशेष तौर पर बुलाया जा रहा है। 

महान कलाकारों के साथ मंच साझा कर चुके हैं दोनों भाई
उस्ताद अकरम खां और दानिश हसन खां पिता की तरह वादन की दुनिया की मशहूर हस्ती हैं। दोनों भाई कई बड़े कलाकारों के साथ मंच साझा कर चुके हैं। पंडित रविशंकर, उस्ताद बिलावल खां, गिरिजा देवी, पंडित बिरजू महाराज, भजन सोपोरी, डागर बंधु, शाहिद परवेज, शुजात, गौरव मजूमदार कुछ प्रमुख नाम हैं। 


तैयारी के कायदे विकसित करने वाला घराना
अजराड़ा घराने की विशेषता है कि यहां तैयारी के कायदों को विकसित किया गया। बोलों को किनार पर बजाया। घिणांक, घिनक इसी घराने से उपजे बोल हैं। तिरकिट को मंजिल में बजाने व त्रिते के बोल को कायदे में बजाने का चलन अजराड़ा घराने ने शुरू किया। बोलों के द्रुत गति में बजाने का विस्तार, कायदों में बदलाव किया। दो की बजाय प्रथम तीन अंगुलियों से तबला बजाना भी इसी घराने की देन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed