{"_id":"60c514928ebc3ee4a4154663","slug":"symptoms-of-glanders-positive-disease-found-in-horse-in-ganeshpur-laward-news-mrt5424735184","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : हस्तिनापुर में घोड़े में मिले ग्लैंडर्स संक्रमण के लक्षण, पाॅजिटिव आई रिपोर्ट तो दी जाएगी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : हस्तिनापुर में घोड़े में मिले ग्लैंडर्स संक्रमण के लक्षण, पाॅजिटिव आई रिपोर्ट तो दी जाएगी मौत
Sun, 13 Jun 2021 11:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ हस्तिनापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ हस्तिनापुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:07 AM IST
सार
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कंसल ने बताया कि घोड़े का सैंपल एनआरसी हिसार भेजा गया था। अगर घोड़े की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो इसे मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
घोड़ा तांगे के साथ व्यक्ति
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ से सटे हस्तिनापुर में क्षेत्र के गांव गणेशपुर में एक घोडे़ की जांच में ग्लैंडर्स संक्रमण के लक्षण मिले हैं। यह जेनेटिक बीमारी है। जो घोड़ों से मनुष्य में भी फैल सकती है। राजकीय पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि जांच के लिए दोबारा सैंपल भेजे गए हैं, यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर घोडे़ को मार दिया जाएगा।
गांव गणेशपुर निवासी भीम घोड़े का कुछ समय पहले राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने ब्लड सैंपल लेकर हिसार लैब भेजा था। शनिवार को उसकी रिपोर्ट में ग्लैंडर्स संक्रमण के लक्षण मिले हैं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कंसल ने बताया कि डेढ़ महीने पहले घोड़े का सैंपल एनआरसी हिसार भेजा गया था। घोड़े की रिपोर्ट में संक्रमण के लक्षण मिले थे। दोबारा से सैंपल एनआरसी भेजा है। अगर घोड़े की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो इसे मार दिया जाएगा।