फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Syed of Fiji was caught on charges of molestation before marry with a girl in Meerut

UP: सात समुंदर पार युवती से विवाह करने आया इंजीनियर फंसा, थाने पहुंचा मामला, सामने आएगा फिजी के सैयद का सच

Wed, 09 Aug 2023 09:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Aug 2023 09:53 PM IST
सार

Meerut News : फिजी देश निवासी सैयद बुधवार को एक युवती से विवाह करने के लिए मेरठ के धौलड़ी गांव पहुंच गया। लेकिन शादी होना तो दूर वह बड़ी मुसीबत में फंस गया है।

विज्ञापन
Syed of Fiji was caught on charges of molestation before marry with a girl in Meerut
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिजी देश निवासी कंप्यूटर इंजीनियर एक युवक बुधवार को मेरठ के गांव धौलड़ी में युवती से प्रेम विवाह करने के लिए पहुंच गया। परिजनों ने विवाह से इन्कार कर दिया और युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए जानी पुलिस से शिकायत कर दी।

विज्ञापन


फिजी देश के सूबे शहर निवासी सैयद फजल कंप्यूटर इंजीनियर है। वह मुरादाबाद में ऑनलाइन काम करता है। सैयद फजल के अनुसार, उसकी पत्नी काफी समय पहले उसे छोड़कर जा चुकी है। उसकी तीन पुत्रियां उसके साथ रहती हैं। उसकी मुलाकात आठ माह पूर्व गांव रसूलपुर धौलड़ी निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। 

विज्ञापन

इसके बाद उसका धौलड़ी निवासी व्यक्ति के घर आना जाना शुरू हो गया। सैयद फजल के अनुसार, मोबाइल पर चैटिंग करते हुए धौलड़ी निवासी व्यक्ति के परिवार की एक युवती से प्यार परवान चढ़ने लगा। चैटिंग के दौरान युवती ने उससे विवाह करने की बात कही। जिस पर फजल ने कहा कि वह उसके परिवार वालों की मर्जी होने पर ही विवाह करेगा।

वहीं, बुधवार को सैयद फजल गांव धौलड़ी में युवती के घर विवाह करने की बात करने के लिए पहुंच गया लेकिन, परिवार वालों ने विवाह करवाने से मना कर दिया। युवती के भाई ने जानी पुलिस को सूचना दे दी कि फिजी निवासी एक व्यक्ति घर में घुसकर उसकी बहन से छेड़छाड़ कर रहा है। शिकायत पर पहुंची पुलिस सैयद फजल को थाने ले आई। पूछताछ में उसने युवती के साथ चैटिंग भी दिखाई। सैयद फजल ने यह भी कहा कि युवती के परिजनों ने उससे छह लाख रुपये अपने काम के बहाने ले रखे हैं।

यह भी पढ़ें: UP: निराश्रित गोवंशों को पकड़ गोकशी, दिल्ली के होटलों में भेजते थे गोमांस, पुलिस से बचाता था भगवा रंग का गमछा

विज्ञापन

जानी थानाध्यक्ष प्रजन्त त्यागी ने बताया कि सैयद फजल के पासपोर्ट और वीजा की भी पुलिस जांच कर रही है। सैयद फजल के मोबाइल में मिली युवती के साथ हुई व्हाट्सअप चैट की जांच भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Maa Tujhe Pranaam: अमर उजाला ने किया वीरांगनाओं का सम्मान, शहीदों की याद में हर आंख हुई नम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed