फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Swine flu released in Meerut, 9 deaths, 64 confirmed

मेरठ में स्वाइन फ्लू का कहर जारी, नौ की मौत, 64 की पुष्टि

Fri, 18 Aug 2017 11:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 18 Aug 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
Swine flu released in Meerut, 9 deaths, 64 confirmed
swine flu

स्वाइन फ्लू का कहर जारी है। 13 और लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, जिनमें से एक महिला की मौत हो गई है। मेरठ जिले में अब तक नौ लोगों की मौत हुई है, जिनमें सात महिलाएं हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को मेडिकल अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में 44 सैंपल की जांच हुई, जिनमें मेरठ के सुमित अग्रवाल (23) निवासी शास्त्रीनगर, बेबी (5) शारदा (62) निवासी सिसौली, ललित (65) निवासी सराफा बाजार, राम कुमार (67) निवासी मीरापुर, राजेश (55) निवासी समसपुर, साकिब (32) निवासी मेडिकल कॉलेज, प्रियांश सैनी (8 माह) निवासी जागृति विहार, मधु (35) निवासी परीक्षितगढ़, कार्तिकेय गुप्ता (42 माह) निवासी शास्त्रीनगर, प्रीति गुप्ता (55) निवासी शास्त्रीनगर को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनके अलावा श्रीपाल सिंह (67) निवासी मुजफ्फरनगर और राकेश गुप्ता (50) निवासी बुलंदशहर हैं, जिन्हें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। मेडिकल अस्पताल से प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि मधु की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। सूचना थी कि इसे लेकर इमरजेंसी में हंगामा हुआ, मगर वह मौके पर गए थे, हंगामे की सूचना फर्जी निकली। मेडिकल अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजी लैब से 205 सैंपलों में से 78 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें 17 दूसरे जिलों के हैं। यहां से मेरठ के 61 लोगों को पुष्टि हुई है, जबकि मेरठ के तीन मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि दिल्ली की लैब से हुई है।

विज्ञापन


महिलाओं को ज्यादा खतरा, तीन वेंटीलेटर पर 
सीएमओ ने बताया कि स्वाइन फ्लू से महिलाओं, बुजुर्गो और बच्चों को ज्यादा खतरा है। खासकर गर्भवती और प्रसूता महिलाओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, जिनमें स्वाइन फ्लू जल्दी अटैक करता है। मेडिकल अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में तीन और महिलाएं भर्ती हैं, जिनमें स्वाइन फ्लू का संदेह हैं। तीनों वेंटीलेटर पर हैं। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ ने किया स्वाइन फ्लू वार्ड का निरीक्षण
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बृहस्पतिवार को मेडिकल केस्वाइन फ्लू वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू वार्ड में व्यवस्था ठीक है। संदिग्ध स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए बने वार्ड और दुरुस्त करने की हिदायत दी गई है। मास्क और टेमी फ्लू की दवाइयां वहां पर्याप्त हैं। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय से और दवाइयां शुक्रवार को भिजवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी का सैंपल नेगेटिव
एसपी सिटी मान सिंह चौहान का स्वाइन फ्लू का सैंपल नेगेटिव निकला है। बुधवार को उनका सैंपल जांच के लिए मेडिकल अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजा गया है। इनके अलावा मेडिकल के कई प्राचार्यों ने अपनी जांच कराई थी, उनके सैंपल भी नेगेटिव आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed