फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Swine flu hazard in Meerut after dengue

डेंगू के बाद स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक, मिला एक मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Sat, 06 Oct 2018 02:02 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 06 Oct 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
Swine flu hazard in Meerut after dengue
फाइल फोटो

मेरठ में डेंगू का डंक अभी मरा नहीं और स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। शुक्रवार को मेडिकल कालेज की माइक्रोबायोलोजी लैब से जहां दो और डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई। वहीं इसी लैब से मेरठ की एक महिला को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


मेडिकल कालेज में शुक्रवार को एचवनएनवन का एक पॉजिटिव मरीज मिला है। इस सीजन का यह पहला मरीज़ है। हालांकि उसकी हालत में सुधार है और उसको अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है। मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब प्रभारी डॉ अमित गर्ग ने बताया कि शोभापुर बाईपास निवासी ओमबती (55) मेडिकल में जांच कराने के लिए आई थी। मरीज की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और सभी अलर्ट हो गए हैं। कारण ये है कि पिछले साल मेरठ में स्वाइन फ्लू के 395 मरीज मिले थे।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू काफी खतरनाक माना जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही मेरठ में रेड अलर्ट जारी कर रखा था। डॉक्टरों के अनुसार ये ऐसा वायरस है जो खांसने, छींकने और सांस के जरिये फैल सकता है। जिसके लिए काफी गंभीरता बरती जाती है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि इससे बचने के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए, कोशिश करें मास्क पहन कर ही बाहर निकलें। इसके साथ ही किसी भी पब्लिक प्लेस पर जाए तो वहां से आते ही हाथ धो ले। इसके लक्षण जोड़ो में अकड़न, आंखों में लाली, बॉडी में पेन होना आदि है। ऐसा महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed