फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Swine flu attacking mostly women report reveals shocking news in Meerut

स्वाइन फ्लू का वार, सबसे ज्यादा महिलाएं बीमार, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 27 Feb 2019 01:39 PM IST
Dimple Sirohi अरीश रिज़वी, अमर उजाला, मेरठ
अरीश रिज़वी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Feb 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
Swine flu attacking mostly women report reveals shocking news in Meerut
swine flu
स्वाइन फ्लू ने इस बार पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को चपेट में लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी वजह यह मानी है कि महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो रही है। इसके अलावा वह खांसी-जुकाम और बुखार की बीमारी को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेती हैं, जिस कारण चपेट में आ जाती हैं। यह खुलासा शासन को भेजी गई स्वास्थ्य विभाग की अवलोकन रिपोर्ट में हुआ है।
विज्ञापन


यह अवलोकन (ओवरव्यू) रिपोर्ट इस साल मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में मिले स्वाइन फ्लू के 412 मरीजों पर तैयार की गई है। इनमें मेरठ के 285 मरीज हैं, जबकि 127 मरीज आसपास के जिलों के हैं। मेरठ में मिले 285 मरीजों में बच्चों समेत 132 पुरुष हैं और बच्चियों समेत 154 महिलाएं हैं।
विज्ञापन

इनमें महिला वर्ग का प्रतिशत करीब 54 प्रतिशत रहा है, जबकि पुरुष वर्ग 46 प्रतिशत रहा है। साल 2017-18 में पुरुष वर्ग का प्रतिशत 56.7 प्रतिशत रहा था, जबकि महिला वर्ग का 43.3 प्रतिशत रहा था। इनमें सबसे अधिक 78 बच्चे थे, जिनकी उम्र पांच साल तक थी, जबकि इस बार पांच साल तक के बच्चों की संख्या 18 है। इस बार सबसे ज्यादा 125 मरीज 36 से 60 साल उम्र वर्ग के हैं। 

इन्हें स्वाइन फ्लू होने की वजह यह मानी गई कि इन्होंने स्वाइन फ्लू के सीजन में सावधानी नहीं बरती और स्वाइन  फ्लू के मरीज के संपर्क में आकर बीमार हो गए। इस साल स्वाइन फ्लू से दो लोगों की मौत हुई, जिनमें एक पुरुष और एक महिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिनकी मौत हुई है, उनमें अधिकांश हाई  रिस्क जोन में थे। मसलन, वह किसी  और बीमारी से भी पीड़ित थे, जैसे दिल और गुर्दा। 

स्वाइन फ्लू : 13 नए मरीज मिले 
नौ महिलाओं समेत 13 लोगों में मंगलवार को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें आठ मरीज मेरठ केे रहने वाले हैं, जबकि पांच मरीज मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, संभल, बागपत और बिजनौर के हैं। इन्हें स्वाइन फ्लू की मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में पुष्टि हुई है। इनका इलाज निजी और सरकारी चिकित्सालयों में चल रहा है। स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग मरीजों के अलावा उनके परिचारक को भी टेमी फ्लू की दवा दे रहा है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि लोगों में जागरूकता की जरूरत है। 

स्वाइन फ्लू रिपोर्ट
उम्र    मरीज   
0-5    18  
6-10    12  
11-15    12
16-20    06
21-25    21        
26-30    29
31-35    23
36-40    34
41-45    24
विज्ञापन

उम्र    मरीज   
46-50      23
51-55      23
56-60      21
61-65      18
66-70      11
71-75      03
76-80      05
81-85      01
86-90      01

शहरी आए ज्यादा चपेट में
स्वाइन फ्लू की चपेट में आने वाले सबसे ज्यादा शहरी लोग रहे। करीब 80 प्रतिशत शहरी और करीब 20 प्रतिशत देहात के लोगों को स्वाइन फ्लू हुआ हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता कम
जिन महिलाओं को स्वाइन फ्लू हुआ है, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम थी। जिस कारण वे जल्दी इसकी चपेट में आ गईं। पड़ताल कराकर यह रिपोर्ट तैयार कराई गई है, ताकि बीमारी के बारे में सारी जानकारी स्वास्थ्य विभाग और शासन के पास रहे।  -डॉ. राजकुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed