फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   swindle politician for sake of red light

कांग्रेस नेत्री से दुष्कर्म का मामला : लालबत्ती दिलाने का झांसा देकर कई नेता ठगे

Fri, 24 Feb 2017 12:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Feb 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
swindle politician for sake of red light
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 कांग्रेस नेत्री से दुष्कर्म और लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपी वसीम अकरम ने बृहस्पतिवार को कई राज उजागर किए। पुलिस के अनुसार आरोपी कई कांग्रेसियों से पार्टी में बड़ा पद और लालबत्ती दिलाने के नाम पर ठगी कर चुका है। आरोपी ने फर्जी एफबी अकाउंट से कई कांग्रेस नेताओं को जोड़ा हुआ था। पुलिस ने पूछताछ के बाद वसीम को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

लालकुर्ती थाना क्षेत्र निवासी एक कांग्रेसी नेत्री को पार्टी में बड़ा पद दिलाने और विधानसभा चुनाव में शहर सीट से टिकट दिलाने के नाम पर हाई प्रोफाइल ठगी का भंडाफोड़ हुआ था। कांग्रेस नेत्री ने थाना लालकुर्ती पर बिहार निवासी वसीम अकरम के खिलाफ दुष्कर्म करने और लाखों रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। लालकुर्ती पुलिस ने आरोपी वसीम को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर लालकुर्ती धीरज शुक्ला के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके फर्जी फेसबुक अकाउंट से कांग्रेस नेत्री ही नहीं, बल्कि कई कांग्रेस नेता जुड़े हैं। कई नेताओं को उसने पार्टी में बड़ा ओहदा और लालबत्ती दिलाने का झांसा देकर ठगी की है। जिसकी अलग से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़ा वसीम का एक और झूठ
पुलिस के मुताबिक आरोपी वसीम ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। वह खेल मंत्रालय में भी जॉब कर चुका है। उसने कांग्रेस नेत्री को अपनी पत्नी बताते हुए दावा किया कि वह उसको हमेशा साथ रखने को भी तैयार है। पुलिस ने जब वसीम की मां से बात की तो उन्होंने वसीम की पत्नी को जिंदा बताया।


शादी मानने का सवाल ही नहीं
उधर, पीड़ित कांग्रेस नेत्री ने साफ कहा है कि उसकी नजर में वसीम आरोपी है। जिसने धोखा देकर उसकी इज्जत से खिलवाड़ किया है। शादी मानने का तो सवाल ही नहीं उठता। वह उसको सजा दिलाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed