{"_id":"9ee098754d79c61e5c24b96f8a9735d1","slug":"swindle-in-meerut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में सपा नेता ने बसपा नेता के रिश्तेदार को ठगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में सपा नेता ने बसपा नेता के रिश्तेदार को ठगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 26 Dec 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सपा नेता ने बसपा नेता के रिश्तेदार की हाईकोर्ट इलाहाबाद में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए। यही नहीं, नेता ने अपने ही एक रिश्तेदार को लेखपाल बनवाने के नाम पर 1.30 लाख रुपये हड़कंप लिए। इस मामले में थाना भावनपुर पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
भावनपुर थाना क्षेत्र निवासी इस सपा नेता पर आरोप है कि वह अपनी गाड़ी पर पार्टी का झंडा लगाकर घूमता है और बेरोजगार युवकों की भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए उनके साथ ठगी कर रहा है। जिसकी कई बार पीड़ित लोगों ने थाना भावनपुर पहुंचकर शिकायत भी की, लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही करने को तैयार नही है। आरोप है कि सपा नेता ने रिश्तेदार राजू को लेखपाल बनाने के नाम पर 1.30 लाख रुपये ले लिए। काफी समय बाद भी नौकरी न लगने पर शुक्रवार को राजू अपनी मां के साथ नेता के घर पहुंचा तो मां-बेटे के साथ मारपीट करते हुए घर से भगा दिया गया।
वहीं, बसपा के जोन कोऑर्डिनेटर सुनील जाटव के रिश्तेदार नई बस्ती लल्लापुरा निवासी रवि पुत्र विपिन की नौकरी हाईकोर्ट इलाहाबाद में लगवाने के नाम पर भी दो लाख रुपये ले लिए गए। विपिन ने आरोप लगाया कि पैसे वापिस मांगने पर सपा नेता धमकी देते हुए गालीगलौज करता है।
विज्ञापन
फर्जी लेटर जारी
रवि की नौकरी के लिए उसे मौखिक परीक्षा प्रवेश पत्र भी थमा दिया गया। जब रवि ने इसे इंटरनेट पर सर्च किया तो वह लेटर फर्जी निकला।