{"_id":"65bbfcd912108e0ac50c3ca2","slug":"swelling-deep-wounds-in-fingers-and-toes-due-to-extreme-cold-meerut-news-c-30-1-sah1001-117487-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अत्यधिक ठंड से हाथ-पैरों की उंगलियों में सूजन, गहरे जख्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अत्यधिक ठंड से हाथ-पैरों की उंगलियों में सूजन, गहरे जख्म
Fri, 02 Feb 2024 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
डॉ केवी सिंह
सहारनपुर। सर्दी के मौसम में कई तरह की वायरल बीमारियां होने का खतरा रहता है। सर्दी-जुकाम और बुखार तो आम बात है। इस मौसम में लोगों के हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन की शिकायत अधिक बढ़ गई है। अधिक ठंड से हाथों की उंगलियां अकड़ जातीं हैं। समय पर इलाज नहीं कराने पर इंफेक्शन हो रहा है। जिला अस्पताल में इलाज को आ रहे मरीजों में 30 से 35 सर्दी से सूजन के हैं।
इन दिनों कोल्ड डायरिया, सांस, हृदय सहित कई तरह की बीमारियों ने लोगों को घेर रखा है। एसबीडी जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. केवी सिंह ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 140 से 150 मरीज आ रहे हैं। इनमें से 30 से 35 हाथ-पैरों की उंगलियों में सूजन के हैं। बताया कि सर्दियों में पैर, उंगली में ठंड लगने से खून की नलियां सिकुड़ने लगतीं हैं। इससे रक्त का प्रवाह कम हो जाता है और सूजन आ जाती है।
इलाज में और देरी करने पर शरीर नीला पड़ने लगता है। कई लोगों को जख्म भी हो जाते हैं। इसमें जल्दबाजी में दवा नहीं लेनी चाहिए। शरीर के ऐसे अंग जिन्हें हम कपड़ों से ढक नहीं सकते। वहां पर कोशिश करनी चाहिए कि अपनी नैचुरल हीट को बनाए रखें। बच्चों व महिलाओं में यह बीमारी सामान्य है, क्योंकि वह ठंडे पानी में जल्दी हाथ डाल देते हैं।
विज्ञापन
-- - ये बरतें सतर्कता
- ठंडे पानी में काम न करें।
- नंगे पैर न घूमें।
- एक जगह लंबे समय तक न बैठें।
- गर्म कपड़े हर समय पहने रहें।
- हाथों में दस्ताने और सिर पर कैप पहनें।