फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sweetness of poor tea will increase before Diwali

दिवाली से पहले बढ़ेगी गरीब की चाय की मिठास

Fri, 16 Oct 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Sweetness of poor tea will increase before Diwali
दिवाली से पहले बढ़ेगी गरीब की चाय की मिठास
विज्ञापन

मेरठ। दिवाली से पहले गरीब की चाय की मिठास बढ़ेगी। अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए चीनी उपलब्ध करा दी गई है, जिसका 21 अक्तूबर से वितरण शुरू हो जाएगा। एक कार्ड पर एक किलोग्राम चीनी के हिसाब से तीन माह की चीनी एक साथ उपलब्ध कराई जाएगी।
जनपद में नवंबर 2016 तक सस्ते गल्ले की सरकारी दुकानों से सब्सिडी के तहत अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को कम मूल्य पर चीनी वितरित की गई थी। बाद में बजट के अभाव में चीनी वितरण बंद हो गया था। अब एक बार फिर सरकार ने गरीब परिवारों को सब्सिडी पर चीनी उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया है। जनपद की 930 दुकानों पर ऐसे कार्ड धारकों की संख्या 9223 है, जिन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

277 क्विंटल चीनी का होगा वितरण
जिला खाद्य विपणन अधिकारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ की ओर से जिले में बंटने के लिए 277 क्विंटल चीनी पहुंच गई है। अंत्योदय कार्ड धारक को 18.50 रुपये में एक किलोग्राम चीनी मिलेगी। तीन माह की तीन किलोग्राम चीनी एक साथ उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटेदारों को चीनी मिलनी शुरू
जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह का क हना है कि 9223 अंत्योदय कार्ड धारकों को योजना के तहत सब्सिडी पर चीनी उपलब्ध कराई जानी है। कोटेदारों को चीनी मिलनी शुरू हो गई है। 21 अक्टूबर से नियमानुसार चीनी वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed