फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sweeper commits suicide in Sardhana Meerut troubled by moneylenders, report filed against three people

Meerut: सरधना में सूदखोरों से परेशान होकर सफाईकर्मी ने की आत्महत्या, तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 17 Jan 2024 10:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Jan 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
sweeper commits suicide in Sardhana Meerut troubled by moneylenders, report filed against three people
meerut police - फोटो : अमर उजाला

सरधना नगर के मोहल्ला खाकरोबान निवासी नगर पालिका के सफाईकर्मी ने सूदखोरों के द्वारा प्रताड़ित होने के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


करण सिंह वाल्मीकि पुत्र मंगलसैन निवासी मोहल्ला खाकरोबान नगर पालिका में संविदा पर सफाईकर्मी था। उसने कस्बे के कुछ लोगों से ब्याज पर रुपये ले रखे थे। परिजनों ने बताया कि कई बार दस फीसदी की ब्याज दर से रकम लौटाई। बाकी रकम को लेकर सूदखोर आए दिन सफाईकर्मी को प्रताड़ित कर रहे थे। जिससे आहत होकर करण सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

मृतक की मां डोली पत्नी मंगल सैन ने बताया कि बेटा नगर पालिका ने आउटसोर्सिंग सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। सोमवार को करण मानदेय की रकम बैंक में निकालने गया था। इस दौरान तीनों आरोपी सूदखोर बैंक पहुंच और रुपये छीनकर ले गए। जिससे के बाद करण ने जहरीला पदार्थ पी लिया था।

उसका अस्पताल में उपचार चल रहा था जहां सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाने पर विसरा प्रजव कर लिया गया है।

सरधना थाना प्रभारी ने प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर छोटे, सुनील और बिट्टू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed