फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   swati ka parcha

स्वाति का पर्चा निरस्त, कैंपस में हंगामा

Sun, 23 Oct 2016 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 23 Oct 2016 03:24 AM IST
विज्ञापन
swati ka parcha
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सीसीएसयू छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को बड़ा झटका लगा है। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी स्वाति सागर का नामांकन निरस्त हो गया है। स्क्रूटनी कमेटी ने एमबीए की छात्रा की 10वीं और 12वीं की मार्कशीट में गड़बड़ी पकड़ी। नामांकन निरस्त होने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने  हंगामा किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नामांकन के बाद शनिवार को स्क्रूूटनी और नाम वापसी का दिन था। पांच पदों पर 28 नामांकन हुए। जिनमें से नौ प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया। अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। अब 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर पांच, उपाध्यक्ष चार, महामंत्री तीन, संयुक्त सचिव चार और कोषाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। एबीवीपी के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर की छात्रा स्वाति सागर का नामांकन निरस्त हो गया है। स्क्रूटनी कमेटी ने स्वाति के डॉक्यूमेंट्स की जांच के बाद यह निर्णय किया। विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार के मुताबिक स्वाति की 10वीं और 12वीं की मार्कशीट में कई गड़बड़ी पकड़ में आईं। दोनों मार्कशीट में डेट ऑफ बर्थ अलग-अलग है। जबकि डेट ऑफ बर्थ सिर्फ 10वीं की मार्कशीट में होती है। एडमिशन के दौरान स्वाति ने 12वीं यूपी बोर्ड 63 प्रतिशत अंकों से होना बताया, जबकि अब जमा कागजात के मुताबिक अन्य बोर्ड से 12वीं है और नंबर 61 प्रतिशत हैं। माता पिता के नाम में भी फर्क है। इस आधार पर नामांकन निरस्त किया गया है। छात्रा को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। नामांकन निरस्त होने की सूचना मिलते ही देर शाम एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। चुनाव आयुक्त प्रो. अतवीर सिंह के आवास पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


छात्रसभा ने की थी शिकायत
स्वाति की मार्कशीट की शिकायत समाजवादी छात्रसभा ने की थी। शनिवार को छात्रसभा के जिला अध्यक्ष राजदीप विकल चुनाव आयुक्त से मिले और कहा स्वाति की मार्कशीट को वेरिफाई सर छोटूराम इंस्टीट्यूट के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजीव सिजेरिया ने किया है। वह एमबीए देख रहे हैं। डॉ. राजीव एबीवीपी के मेरठ प्रांत के अध्यक्ष भी हैं। स्वाति एबीवीपी के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी है। वेरिफिकेशन में लापरवाही का आरोप लगाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ये मैदान में
स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद 19 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। अध्यक्ष पद पर गौरव कुमार यादव, प्रशांत शर्मा, देवेश कुमार, राहुल सहारन, रोहित चौधरी, उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार यादव, आंचल सिंह, नितिन गुलप्रिया, विशाल पोसवाल, महामंत्री पर विवेकानंद सिंह, शशिमौली दूबे, शुभम कुमार, संयुक्त सचिव पर सलमान खान, मोनू निषाद, ललित कुमार, प्रभाकर झा और कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार, अजय प्रताप, अवयव कुमार प्रत्याशी हैं। मतदान 26 अक्तूबर को होगा।


कड़ी सुरक्षा के घेरे में होगा चुनाव
छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए मेडिकल पुलिस ने बवाली छात्रों को चिह्नित करना शुरू दिया है। पुलिस ने चुनाव लड़ रहे छात्र और दूसरे गुटों के छात्रों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी कीमत पर पुलिस माहौल खराब करने वालों को नहीं छोड़ेगी। एसएसपी जे. रविन्दर गौड़ ने सीओ सिविल लाइन धर्मेंद्र चौहान और एसओ मेडिकल रविंद्र वशिष्ठ को सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed