फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   swamsevikao ne kiya path sanchlan

स्वयं सेविकाओं ने किया पथ संचलन, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

Mon, 19 Nov 2018 02:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 19 Nov 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
swamsevikao ne kiya path sanchlan
meerut - फोटो : meerut

विज्ञापन
राष्ट्र सेविका समिति विवेकानंद पल्लवपुरम द्वारा रविवार को पल्लवपुरम में पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
पल्लवपुरम फेज वन के सप्तऋषि पार्क में हुए कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डा. शिवाली कृष्ण ने राष्ट्र के विकास में परिवार के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्त्री परिवार की आधार स्तंभ होती है। न केवल परिवार बल्कि समाज और राष्ट्र भी स्त्री ऊर्जा से ही विकास के पथ पर अग्रसर होता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्र सेविका समिति का लक्ष्य है कि घर-घर में संस्कारी स्त्री और परिवार को एक संस्कारी और राष्ट्र के प्रति समर्पित परिवार बना सकें। नगर कार्यवाहिका उमा गर्ग, नगर संचालिका अनीता मित्तल, संपर्क प्रमुख ममता मांगलिक, प्रचार प्रमुख कमलेश शर्मा, कृष्णा गर्ग, पूनम गुप्ता, अशोक, वैशाली शर्मा, डॉ. दयाराम, डॉ. वेदप्रभा, डॉ. चन्द्रदेव त्यागी, शिवानंद गर्ग आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed