Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Swami Prasad Maurya Calls for Strong Opposition Alliance Against BJP Ahead of UP Assembly Elections

मुजफ्फरनगर: स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ बनेगा मजबूत गठबंधन, विपक्ष को एक मंच पर लाने

Tue, 17 Nov 2026 05:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Nov 2026 05:53 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ मजबूत गठबंधन बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya Calls for Strong Opposition Alliance Against BJP Ahead of UP Assembly Elections
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ मजबूत गठबंधन बनाया जाएगा। यह गठबंधन भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का काम करेगा। उन्होंने विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश करने की बात कही।

विज्ञापन


विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने का प्रयास
जानसठ रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित पार्टी सम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्होंने चंद्रशेखर और असदुद्दीन ओवैसी के बयान सुने हैं। दोनों की इच्छा है कि भाजपा को हराने के लिए सभी विपक्षी पार्टियां एक मंच पर आएं। हालांकि, विपक्ष में कुछ नेता ऐसे भी हैं, जो भाजपा को सत्ता में बनाए रखने के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि अभी इस मुद्दे पर बातचीत का समय है और विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सियासत: मेरठ की तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का दावा, सपा के टिकट दावेदारों की बढ़ीं धड़कनें

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कांग्रेस से गठबंधन, सीटों पर बातचीत बाकी
स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया कि अपनी जनता पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन हुआ है। उनकी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इस पर अभी सीटवार बातचीत नहीं हुई है। कांग्रेस से चर्चा के बाद सीटों को लेकर फैसला किया जाएगा।

आरक्षण और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा
उन्होंने भाजपा सरकार पर एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण समाप्त करने का आरोप लगाया। कहा कि किसान और मजदूर परेशान हैं। किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है और देश के लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है।

उन्होंने सरकारी स्कूल बंद किए जाने के फैसलों पर भी सवाल उठाए। आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश की जा रही है।

11 दिसंबर को लखनऊ महासम्मेलन में पहुंचने की अपील
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से 11 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले पार्टी के महासम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया। सम्मेलन में अशोक चौधरी, शादाब खान और डीपी गौतम ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुद्ध प्रकाश सैनी ने की, जबकि संचालन डॉ. हुकुम सिंह सैनी ने किया।

इस मौके पर राजू सैनी, वीर सिंह, सोनू सैनी, प्रमोद, बबलू पाल, मनोज कुमार, योगेंद्र कुमार, रेखा चौधरी, योगेश कुमार, प्रदीप कुमार और सीताराम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed