{"_id":"5e6a5b398ebc3ea7fb4cb3c1","slug":"swami-dipankar-ji-maharaj-said-pfi-is-pakistan-front-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी दीपांकर महाराज बोले- पीएफआई है पाकिस्तान फ्रंट ऑफ इंडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी दीपांकर महाराज बोले- पीएफआई है पाकिस्तान फ्रंट ऑफ इंडिया
Thu, 12 Mar 2020 09:24 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 12 Mar 2020 09:24 PM IST
सार
स्वामी दीपांकर महाराज ने कहा कि यह पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया नहीं बल्कि देश में पाकिस्तान फ्रंट ऑफ इंडिया है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ध्यान गुरु स्वामी दीपांकर महाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय ध्यान गुरु स्वामी दीपांकर महाराज ने कहा कि दिल्ली दंगों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। क्योंकि दंगों से जान माल की भारी क्षति पहुंची है। दिल्ली दंगों में पीएफआई की फंडिंग का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया नहीं बल्कि देश में पाकिस्तान फ्रंट ऑफ इंडिया है।
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में बृहस्पतिवार को श्री महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी दीपांकर महाराज ने कहा कि आज वह आश्चर्यचकित हैं कि लोग हाथों में संविधान लेकर आजाद देश में आजादी के नारे लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम वर्तमान पीढ़ी को कौन सा देश देकर जाएंगे। चीखता पुकारता या जिसे सोने की चिड़िया कहा जाता था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सपा नेता शशिबाला पुंडीर बोलीं- सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ यूएनओ चले जाएं मुख्यमंत्री योगी
विज्ञापन
दीपांकर ने कहा कि जिस देश के लिए अब्दुल हमीद से लेकर सरदार भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे लाखों देश भक्तों ने शृंखलाबद्ध होकर आजादी के लिए अपने प्राणों तक समर्पित कर दिया। उसी आजाद देश में आजादी मांगने के नारे व्यथित करने लगे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में जब नए राष्ट्र का निर्माण हो रहा है तो क्या आपका योगदान सिर्फ उपद्रव, हिंसा और शोर मचाने का है या महात्मा गांधी के रास्ते पर चलकर उस भारत का निर्माण करना चाहते हैं जिसमें सर्वधर्म प्रेम और अहिंसा है। जिसमें भारत बसता था, लेकिन आज हम एक कानून के नाम पर देश को हिंसा की आग में झोंक रहे हैं जो बेहद दुखद है। उन्होंने लोगों से देश के निर्माण में योगदान का आह्वान किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/