फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Swadeshi products will have to be adopted to make the country developed.

Meerut News: देश को विकसित बनाने के लिए अपनाने होंगे स्वदेशी उत्पाद

Mon, 13 Oct 2025 05:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 05:11 PM IST
विज्ञापन
Swadeshi products will have to be adopted to make the country developed.
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के साथ पौधारोपण करती शिक्षिकाएं स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सरकार के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण व विकसित भारत अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य नीतू सिंह और संचालन सारिका शर्मा व श्रुति ने किया। अतिथि भाजपा के जिला मंत्री सुनील पोसवाल रहे। शुभारंभ विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर किया गया। मुख्य वक्ता सुनील पोसवाल ने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए बेटियों का शत प्रतिशत शिक्षित होना तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वदेशी उत्पादों को अपनाना बहुत ही आवश्यक है। इससे आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पाद अपनाने से ही भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ मजबूत होगी। उन्होंने सभी छात्राओं से अपने गांव, बस्ती, मोहल्ला, घर में अधिक से अधिक पौधे लगाने व भारत को विकसित बनाने के उद्देश्य से पंच निष्ठा को अपनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य नीतू सिंह ने सभी बालिकाओं को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया और पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed