फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Swachhta Survey 2022: Swachhta survey team reached Meerut for inspection of city for 5 days, Municipal Corporation made many claims of success

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022: मेरठ पांच दिन निरीक्षण करेगी टीम, नगर निगम ने किया नंबर वन आने का दावा

Sat, 16 Apr 2022 04:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Apr 2022 04:06 PM IST
सार

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में सफलता के लिए मेरठ नगर निगम द्वारा किए गए दावों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए दिल्ली से टीम शनिवार को मेरठ पहुंच गई। 5 दिन तक शहर का स्थलीय निरीक्षण कर रैंकिंग तय करेगी। 

विज्ञापन
Swachhta Survey 2022: Swachhta survey team reached Meerut for inspection of city for 5 days, Municipal Corporation made many claims of success
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में सफलता के लिए मेरठ नगर निगम द्वारा किए गए दावों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए दिल्ली से टीम शनिवार को मेरठ पहुंच गई। इप्सोस कंपनी के 5 सदस्यों की टीम शहर में लगभग चार-पांच दिन डेरा डालेगी।

विज्ञापन


इस दौरान टीम के सदस्य दिल्ली से मिलने वाली डायरेक्शन के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर जाकर स्वच्छता के बिंदुओं की जांच करेंगे जिसके आधार पर नगर निगम को अंक दिए जाएंगे। उसी पर नगर निगम देश और उत्तर प्रदेश के स्वच्छ शहरों में अपना स्थान तय करेगा।
विज्ञापन


स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में नगर निगम को 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले 47 शहरों में 27 वी रैंक मिली थी। सफाई सुरक्षा मित्र चैलेंज प्रतियोगिता में मेरठ को देश में 9वी रैंक और उत्तर प्रदेश में तीसरी रैंक प्राप्त हुई थी। अब इस बार देखना है कि नगर निगम मेरठ किस स्थान पर जाकर ठहरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में बनेगी स्मार्ट रोड: नगर निगम ने करो़ड़ों के बजट का प्रस्ताव किया तैयार, यह रहेगा प्लान

यह किए हैं नगर निगम ने सफलता के दावे
- महानगर में चल रही है डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की योजना,
- बाजारों में होती है दो टाइम सफाई
- सफाई कर्मचारी रहते हैं यूनिफॉर्म में
- शहर में जगह-जगह संचालित हैं सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालय और यूरिनल
- प्रतिदिन होती है सड़कों की सफाई
- शहर में जगह-जगह बनाए गए हैं सेल्फी प्वाइंट और पार्को को किया गया है सुंदर

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में हमें सफलता मिलना तय है। उत्तर प्रदेश के टॉप 10 शहरों की सूची में मेरठ का नाम शामिल होगा। स्वच्छता सर्वेक्षण के अलावा अभी ओडीएफ प्लस और गारबेज फ्री सिटी टीम भी आनी बाकी है। -प्रमोद कुमार, कार्यवाहक नगर आयुक्त,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed