फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut: for smart road municipality proposed crores budget

मेरठ में बनेगी स्मार्ट रोड: नगर निगम ने करो़ड़ों के बजट का प्रस्ताव किया तैयार, यह रहेगा प्लान

Sat, 16 Apr 2022 03:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज नेटवर्क अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज नेटवर्क अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Apr 2022 03:27 PM IST
सार

मेरठ में गांधी आश्रम से तेजगढ़ी चौराहे तक एक स्मार्ट रोड बनाने का प्लान तैयार किया गया है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत बिजली लाइन भी अंडरग्राउंड की जाएगी। पिछले वर्ष ऐसा ही एक प्रोजेक्ट नगर निगम ने बनाया था, जो मापदंडों पर खरा न उतरने के कारण शासन द्वारा निरस्त हो गया थी।  

विज्ञापन
meerut: for smart road municipality proposed crores budget
मेरठ में जाम बना हुआ है समस्या, स्मार्ट रोड से निकलेगा हल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट सिटी योजना के तहत मेरठ के गांधी आश्रम से तेजगढ़ी चौराहा तक गढ़ रोड को स्मार्ट रोड बनाया जाएगा। पहले चरण में प्रस्तावित ढाई किमी सड़क सुविधाओं से लैस होगी। इसके लिए मेरठ नगर निगम ने 42 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव भी तैयार किया है। शासन ने महानगर में पहले चरण में एक ही रोड को स्मार्ट रोड बनाने का प्रस्ताव दिया है। ताकि अगले चरण में मुश्किलों का निस्तारण पहले ही कर लिया जाए।

विज्ञापन


पिछले साल नगर निगम ने ईव्ज चौराहा से शंकर आश्रम होते हुए कचहरी के पूर्वी गेट डॉ. आंबेडकर प्रतिमा पार्क तक स्मार्ट रोड बनाने का प्रोजेक्ट बनाया था लेकिन मार्ग की चौड़ाई स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की थीम पर खरी नहीं उतरने के कारण शासन ने इसे निरस्त कर दिया था।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुनीर को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी होगी स्मार्ट रोड 
- सुंदर होगी सड़क, बीच में होंगे डिवाइडर
- सड़क के दोनों तरफ होगी ग्रीन बेल्ट
- मार्ग पर लगाए जाएंगे डिजिटल होर्डिंग
- कई स्थानों पर बनेंगे वाई-फाई जोन
- बस स्टाप भी नियमानुसार बनेंगे
- जगह-जगह लगाए जाएंगे वाटर एटीएम
- चौराहों पर फव्वारे और लोगों के बैठने के लिए लगेंगी बेंच
- पैदल यात्रियों के लिए बनाए जाएंगे फुटपाथ

बिजली लाइन हटाने पर खर्च होंगे 22 करोड़
स्मार्ट रोड के लिए तैयार 42 करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव में से 22 करोड़ रुपये मार्ग पर 33 हजार और 11 हजार केवी की बिजली लाइन हटाकर इसे अंडरग्राउंड करने पर खर्च किए जाएंगे। कई जगह बिजली का कंट्रोल रूम भी बनेगा। 

जल्द भेजा जाएगा प्रोजेक्ट 
स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट शीघ्र ही शासन को भेजा जाना है। पहले चरण में गांधी आश्रम से तेजगढ़ी चौराहा तक काम होगा। दूसरे चरण में तेजगढ़ी चौराहा से मेडिकल कॉलेज तक स्मार्ट रोड बनाई जाएगी। - अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता, मेरठ नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed