फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SVPUAT Meerut news

कृषि विवि में संविदा कर्मियों का हंगामा

Tue, 29 Dec 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 29 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
SVPUAT Meerut  news
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में सोमवार को संविदा कर्मचारियों ने धरना दिया। आरोप है कि दो साल से उन्हें पीएफ और ईएसआई का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर कर्मचारियों ने विवि परिसर में कंपनी मालिकों के खिलाफ हंगामा भी किया।
विज्ञापन


कृषि विवि में दिसंबर-2013 से दिसंबर-2014 तक एमआईटूसी कंपनी पर ठेका था। इस साल जनवरी से एंटलस सहारनपुर की कंपनी को ठेका दे दिया गया। ये कर्मचारी इन कंपनियों से जुड़े हैं। आरोप है कि कंपनी दो साल से उनके पीएफ और ईएसआई के करीब एक करोड़ रुपये दबाये बैठी है।
विज्ञापन


इसे लेकर कर्मचारियों ने वीसी प्रो. एचएस गौड़ और वित्त नियंत्रक सत्येंद्र सिंह से कंपनी मालिकों पर कार्रवाई की मांग की। वीसी का कहना है कि कर्मचारियों का कितना पैसा रुका है, इस संबंध में कंपनी प्रबंधन से जानकारी मांगी जा रही है। इस दौरान गजराज, पदम सिंह, राहुल, प्रदीप, सागर, अरुण, चरण, रोहित, दीपक, देवेंद्र, सचिन, अली मोहम्मद, चंद्रशेखर, राजकुमार, मनोज, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed