{"_id":"57b60bca4f1c1b363c6eb0e0","slug":"suste-kiraye-ki-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते किराए की बसों में सफर करेेंगे ग्रामीण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ते किराए की बसों में सफर करेेंगे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Fri, 19 Aug 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज ने ग्रामीण रूटों के यात्रियों को सस्ता सफर कराने के साथ ही डग्गामार वाहनों की कमर भी तोड़नी शुरू कर दी है। लोहिया ग्रामीण बस सेवा के अंतर्गत मेरठ से छपरौली और मवाना से दिल्ली के लिए सस्ता किराया बस सेवा की शुरूआत कर दी है। शुक्रवार से वाया सरधना-शामली के लिए भी सेवा का शुभारंभ कर दिया जाएगा। इन बसों में साधारण बसों के मुकाबले यात्रियों को 25 फीसदी कम किराया देना होगा।
सीएम अखिलेश यादव ने सरकार बनने के बाद ग्रामीणों को यातायात मुहैया कराने के मकसद से बस विहीन ग्रामीण रूटों पर सस्ते किराये की बसें चलाने का एलान किया था। चार साल बाद घोषणा पर अमल शुरू हो गया है। आरएम मनोज कुमार पुंडीर ने बताया कि मेरठ से छपरौली के लिए 6 बसों की शुरूआत कर दी गई है। इनमें से तीन बसें वाया रमाला होकर जाएंगी। सुबह सात बजे शुरू होने वाली इस सेवा में यात्रियों को दोनों तरफ से हर तीन घंटे बाद बस मिलेगी। इसके अलावा मवाना से वाया किठौर-हापुड-दिल्ली के लिए चार बसों का शुभारंभ कर दिया है। ये बसें सुबह साढ़े सात बजे से हर चार घंटे के अंतराल पर मिलेगी। शुक्रवार को मेरठ से वाया छुर मुल्हैड़ा-पारसी-शामली और मेरठ से वाया सरधना-रतनपुरी-बुढ़ाना-शामली के लिए सेवा शुरू कर दी जाएगी। सुबह 8 बजे से हर तीन घंटे के अंतराल पर यात्रियों को बस मिलेगी।
नई बसें मिलते ही बाकी रूट भी होंगे शुरू
चयनित दर्जन भर रूटों पर निगम और अनुबंधित करीब सौ बस संचालित की जानी है। जैसे-जैसे विभाग को बसें मिलती जाएगी उनका संचालन किया जाएगा। विभाग की प्राथमिकता लोगों का सफर आसान करने की है।