{"_id":"5e7b4d228ebc3e774139547b","slug":"suspicious-patient-of-coronavirus-disappeared-from-hospital-after-he-asked-for-test-in-hastinapur-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दवा लेने अस्पताल पहुंचा कोरावायरस का संदिग्ध मरीज, जांच का नाम सुनते ही हुआ गायब़, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दवा लेने अस्पताल पहुंचा कोरावायरस का संदिग्ध मरीज, जांच का नाम सुनते ही हुआ गायब़, तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 25 Mar 2020 05:52 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 25 Mar 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ से सटे हस्तिनापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब कोरोनावायरस के लक्षणों वाला संदिग्ध मरीज दवा लेने के लिए पहुंचा। इस युवक से चिकित्सकों ने जांच कराने की बात कही तो वह डाॅक्टरों को चकमा देकर भाग निकला। उसे काफी तलाश किया गया लेकिन उसे अभी तक नहीं ढूंढा जा सका।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्षे़त्र निवासी एक युवक बुधवार दोपहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जहां उसने चिकित्सक को बताया कि उसे पिछले कुछ दिन से खांसी जुकाम और बुखार की शिकायत है। चिकित्सक ने जांच पड़ताल के बाद युवक में कोरोना के संदिग्ध लक्षण दिखने के बाद उसे कोरोनावायरस की जांच कराने की बात कही। इसके बाद युवक वहां से उठ गया और अस्पताल से गायब हो गया।
विज्ञापन
मौजूद स्वास्थ्य टीम ने उसे काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला। वहीं सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम कस्बे में पहुंची और युवक के बारे में जानकारी की लेकिन वह नहीं मिला। वहीं युवक में कोरोना के लक्षण दिखने की जानकारी लगते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों में बंद हो गए। पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन