फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suspicious, he killed his wife by hitting her several times with a brick.

Meerut News: शक में ईंट से कई वारकर पत्नी को मार डाला

Wed, 11 Dec 2024 05:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Suspicious, he killed his wife by hitting her several times with a brick.
संवाद न्यूज एजेंसी कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के लखवाया गांव में मंगलवार सुबह टैक्सी चालक राजू ने शक में अपनी पत्नी सीमा (30) की तीन बेटियों के सामने ईंट से वार व चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इंस्टाग्राम पर रील बनाने और अनजान नंबर से कॉल आने पर सोमवार रात दंपती में झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। सीमा के भाई दीपक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शोभापुर चौकी क्षेत्र के लखवाया गांव निवासी विमला ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 11 वर्ष पूर्व प्रयागराज निवासी राजू पुत्र चहन सिंह से हुई थी। दोनों रोहटा रोड पर फाजिलपुर में रहने लगे। दोनों के तीन बेटियां वंशिका (10), अंशिका (6) व प्रियांशी (3) हुई। राजू टैक्सी चलाने का काम करता है। सीमा की मां विमला ने बताया कि दो माह पूर्व राजू और सीमा तीनों बेटियों को लेकर उनके साथ गांव के बरात घर में रहने लगे। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक सीमा कमरे से बाहर नहीं आई तो उसने अंदर जाकर देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में महिला का शव खून से सना हुआ फोल्डिंग पर पड़ा था। पास में ही पड़ी ईंट व चाकू पर खून लगा हुआ था। मां की चीख सुनकर परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर दौड़े। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने परिजनों से पूछताछ करते हुए सबूत एकत्र किए। मां विमला ने बताया कि हत्यारोपी उसकी बेटी पर बेवजह शक करता था। जिसको लेकर दंपती में अक्सर विवाद होता था। nसीमा ने 24 घंटे में इंस्टाग्राम पर 13 रील बनाई : सीमा इंस्टाग्राम व सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी। हत्या से पहले सीमा ने 24 घंटे में 13 रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। अलग-अलग रील पर लोगों के कमेंट भी आए हुए थे। सर्विलांस पुलिस महिला के सोशल मीडिया अकाउंट भी चेक कर रही है। बड़ी बेटी वंशिका ने बताया कि उसकी मां के नंबर पर एक अनजान नंबर से किसी युवक की कॉल आई थी। nबच्चियों ने कंबल में छुपकर देखी वारदात : वंशिका का कहना है कि अनजान की कॉल आने पर पिता ने मां पर चिल्लाना शुरू कर दिया था। दोनों में कहासुनी होने लगी थी। इसी बीच पिता ने मां को पीटना शुरू कर दिया था। वह अपनी दोनों बहनों के साथ कंबल के अंदर से देख रही थी। लेकिन पिता ने धमकाकर सोने के लिए कह दिया था। इसके बाद वह सो गई। आरोपी अपना व सीमा का मोबाइल लेकर फरार हो गया। महिला की मौत का राज मोबाइल में छिपा है। पुलिस उसके मोबाइल की भी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed