{"_id":"68c2fd60d62acaa6880abb66","slug":"suspicious-death-of-a-teenage-girl-who-was-ironing-clothes-sardana-news-c-44-1-smrt1055-109634-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ों पर प्रेस कर रही किशोरी की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ों पर प्रेस कर रही किशोरी की संदिग्ध मौत
विज्ञापन
सरधना। ईदगाह रोड नई बस्ती में बृहस्पतिवार को कपड़ों पर प्रेस करते समय 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुरुआती सूचना के अनुसार बस्ती में यह अफवाह फैल गई कि करंट लगने से उसकी मौत हुई है, लेकिन परिजनों ने इसकी पुष्टि से इन्कार किया है।
अबरार ईदगाह रोड नई बस्ती के निवासी हैं। मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी पुत्री मंतशा बीते कई दिनों से बीमार चल रही थी। बृहस्पतिवार को वह कपड़ों पर प्रेस करने की तैयारी कर रही थी, तभी अचानक उसकी मौत हो गई।
इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्राम पंचायत सदस्य अतीक अहमद ने बताया कि परिजनों से बात करने पर पता चला कि किशोरी कई दिन से बुखार और अन्य बीमारियों से ग्रसित थी, इसलिए मौत का कारण करंट लगना नहीं माना जा सकता। परिजन और स्थानीय लोगों ने गमगीन माहौल में मंतशा को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।