{"_id":"64c50004ee833bfe5a038ab4","slug":"suspicious-balloon-with-a-box-falls-in-farmers-field-caused-panic-in-baghpat-danger-was-written-on-the-box-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: किसान के खेत में संदिग्ध गुब्बारा गिरने से हड़कंप, साथ जुड़े बॉक्स पर लिखा था 'Danger', पड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: किसान के खेत में संदिग्ध गुब्बारा गिरने से हड़कंप, साथ जुड़े बॉक्स पर लिखा था 'Danger', पड़ताल जारी
Sat, 29 Jul 2023 05:33 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 29 Jul 2023 05:33 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शनिवार दोपहर को एक किसान के खेत में संदिग्ध गुब्बारा गिरने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
Ballon
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शनिवार दोपहर को एक किसान के खेत में संदिग्ध गुब्बारा गिरने से हड़कंप मच गया। गुब्बारे के साथ एक काफी बड़ा बॉक्स अटैच है जिस पर डेंजर का पोस्टर चिपकाया हुआ है। वहीं गुब्बारा गिरने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
जानकारी के अनुसार खेकड़ा थानाक्षेत्र के बड़ागाव रोड पर आसमान में उड़ता हुआ एक विशाल गुब्बारा एक किसान के खेत में जा गिरा। गुब्बारे के साथ एक बड़ा बॉक्स भी जुड़ा हुआ है जिस पर कई नंबर लिखे हैं और साथ ही बड़े शब्दों में अंग्रेजी में डेंजर लिखा हुआ है। गुब्बारा गिरने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
फिलहाल गुब्बारे की जांच पड़ताल की जा रही है।