{"_id":"6a638cb62689d03d80028af4","slug":"suspects-spotted-on-cctv-yet-thieves-remain-out-of-police-reach-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105198-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध, फिर भी चोर पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध, फिर भी चोर पुलिस की पकड़ से दूर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे की डी-ब्लॉक कॉलोनी में दिनदहाड़े व्यापारी हरीश कुमार के घर हुई 12 लाख रुपये की नकदी और करीब आठ तोला सोना चोरी की वारदात का पुलिस तीन दिन बाद भी खुलासा नहीं कर सकी है। घटना के बाद से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि कस्बे में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस अभी तक बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी है।
बुधवार को चोरों ने व्यापारी हरीश कुमार के बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई, जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार कुछ संदिग्ध दिखाई दिए हैं। पुलिस इन्हीं फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ कोई ठोस सफलता नहीं लगी है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में विभिन्न बिंदुओं पर जांच जारी है।
-- -- -- --