{"_id":"61576a2f8ebc3edac41df0a0","slug":"suspects-caught-due-to-cab-driver-s-intelligence-firearm-recovered-meerut-news-mrt558805561","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैब चालक की सूझबूझ से पकड़े गए संदिग्ध, तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैब चालक की सूझबूझ से पकड़े गए संदिग्ध, तमंचा बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैब चालक की सूझबूझ से पकड़े गए संदिग्ध, तमंचा बरामद
मेरठ। दिल्ली से कैब किराए पर लेकर मेरठ के लिए रवाना हुए संदिग्ध युवकाें को कैब चालक की सूझबूझ से पुलिस ने दबोच लिया। दोनाें के पास कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है। पुलिस की कार्रवाई पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हो गई। दो मिनट 50 सेकेंड की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बृहस्पतिवार रात दिल्ली के दो युवकों ने मेरठ के लिए एक कैब बुक की थी। कैब चालक दोनों को लेकर रवाना हो गया। रास्ते में कैब चालक ने डीजल के लिए रुपये मांगे तो युवकों ने उसे धमकाया। चालक ने खतरा भांपते हुए रात करीब सवा तीन बजे सदर बाजार के छावनी क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी पुलिस की जीप के पास गाड़ी रोक दी। चालक ने पुलिस को युवकों के संदिग्ध होने की जानकारी दी।
पुलिसकर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया और तलाशी ली। एक युवक से तमंचा बरामद हुआ। तलाशी ली गई तो उसके बैग से कुछ कारतूस और चाकू बरामद हुआ। आरोपी आजाद पुत्र अजीमुल्ला और मुस्तफा पुत्र अली हसन निवासी कंझावला दिल्ली हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक आपराधिक किस्म हैं और पहले भी एक मामले में जेल जा चुके हैं। वह किसी वारदात की फिराक में थे। एएसपी कैंट सूरज राय का कहना है कि कैब चालक की सूझबूझ से दोनों पकड़े गए हैं। पड़ताल की जा रही है।