फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suspecting of having an affair with someone else, he raped and killed his female friend

दूसरे से संबंध के शक में दुष्कर्म कर की महिला मित्र की हत्या

Sat, 14 Jun 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Suspecting of having an affair with someone else, he raped and killed his female friend
मेरठ। सदर बाजार थाना पुलिस ने शुक्रवार को कैंट इलाके में गांधी बाग चौराहे के पास खंडहर पड़े भवन में हुई महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। जागृति विहार निवासी रिक्शा चालक करतार सिंह ने अपनी महिला मित्र की किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध के शक में दुष्कर्म के बाद ईंट से सिर कूचकर की हत्या थी। मृतका मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने हत्यारोपी करतार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने हत्यारोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया रिक्शा, ईंट, खून से सनी शर्ट बरामद की है। सोमवार 9 जून गांधी बाग के पास खंडहर में महिला का खून से लथपथ शव मिला। सिर कूचकर हत्या की गई है। सिर के अलावा चेहरे पर भी गहरे घाव मिले हैं। महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में था। पुलिस ने 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर बृहस्पतिवार शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बृहस्पतिवार देर रात को आरोपी रिक्शा चालक करतार सिंह को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की।
विज्ञापन

तीन माह से घर छोड़कर आरोपी के साथ रह रही थी
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घंटाघर के सीसीटीवी कैमरों में रिक्शा चालक करतार सिंह के साथ महिला को देखा गया था। पुलिस ने करतार सिंह को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की तो उसने महिला की हत्या करना स्वीकार कर लिया। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। तीन महीने पहले वह घर से चली आई थी। वो घंटाघर पर रिक्शा चालक करतार सिंह को मिली थी। करतार सिंह जागृति विहार का रहने वाला है। परिवार में उसका भाई और भाभी है, मगर कई सालों से वह अलग रहता है। वह घंटाघर पर ही रहता था और रिक्शा में ही सोता था। महिला भी आरोपी के साथ रहती और फुटपाथ पर सोती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
नौचंदी घुमाने के बहाने लेकर गया, खंडहर में की हत्या
एसपी सिटी के मुताबिक रिक्शा चालक करतार सिंह योजना बना कर 7 जून की रात महिला को नौचंदी मेला घुमाने के बहाने रिक्शा में बैठाकर ले गया। वह उसे सदर बाजार क्षेत्र में गांधी बाग के पास खंडहर पड़े भवन में ले गया। वहां उसने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया। बाद में गला दबाकर और ईंट से सिर व चेहरे पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। देर रात को वह रिक्शा लेकर चुपचाप वहां से भाग गया।
-----
तीन बच्चों की मां थी मृतका
महिला मेरठ जनपद की रहने वाली थी। उसकी शादी मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पति मजदूरी करता है। वह तीन बच्चों की मां थी। होली पर वह फलावदा से बस में बैठकर मेरठ आ गई थी। परिजनों ने उसकी खतौली थाने पर गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस उसे तलाश नहीं पाई थी।

--------
दाह संस्कार भी नहीं कर सके परिजन
समाचार पत्रों में महिला की हत्या की खबर पढ़कर परिजन शुक्रवार को मेरठ पहुंचे। यहां उन्होंने महिला के फोटो, सीसीटीवी फुुटेज देखकर पहचान की। परिजन तीन महीने से उसे तलाश रहे थे। परिजन उसका अंतिम संस्कार भी नहीं कर सके। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार देर शाम को सदर बाजार पुलिस ने सूरजकुंड में उसका लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया था।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed