{"_id":"68c17fec3c7c10189f09daee","slug":"surya-international-company-took-over-bhuni-toll-plaza-sardana-news-c-73-1-mct1008-105032-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूनी टोल प्लाजा पर सूर्या इंटरनेशनल कंपनी ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूनी टोल प्लाजा पर सूर्या इंटरनेशनल कंपनी ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन
सरूरपुर। भूनी टोल पर वसूली के लिए नई कंपनी संभाला कार्याभार। संवाद
सरूरपुर। भूनी टोल प्लाजा पर अब टोल टैक्स की जिम्मेदारी सूर्या इंटरनेशनल कंपनी संभालेगी। टेंडर प्रक्रिया के बाद एनएचएआई से हैंडओवर होने के बाद इस कंपनी ने टोल से गुजरने वाले वाहनों से शुल्क लेना शुरू कर दिया है।
एनएचएआई ने हाल ही में भूनी टोल प्लाजा की वसूली और संचालन व्यवस्था के लिए निविदा निकाली थी। इसमें सूर्या इंटरनेशनल कंपनी को सफल घोषित किया गया। टोल हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार से कंपनी ने वसूली शुरू कर दी।
17 अगस्त को गांव गोटका निवासी सेना के जवान कपिल के साथ टोल कर्मचारियों ने पोल से बांधकर मारपीट कर दी थी। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने टोल पर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की थी। इस मामले में आठ आरोपियों को जेल भेजा गया था। एनएचएआई ने टोल कंपनी मैसर्स धर्मसिंह का ठेका निरस्त करते हुए 20 लाख का जुर्माना लगाया था। साथ ही 3.7 करोड़ की धरोहर राशि भी जब्त की थी। इसके बाद सूर्या इंटरनेशनल कंपनी ने 12 लाख 779,5 रुपये ठेका अपने नाम किया था। कंपनी को तीन माह के लिए वसूली का ठेका मिला है। साथ ही टोल पर सभी कर्मचारी बाहर के रखे गए हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि नई कंपनी के आने के बाद टोल प्लाजा की व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद है। एनएचएआई ने सूर्या इंटरनेशनल कंपनी को नियमों और अनुबंध की शर्तों के तहत टोल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी है। कंपनी को यह सुनिश्चित करना होगा कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।