फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Surya Grahan 2022: Solar eclipse on Deepawali after 27 years, know the time of western UP

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण समाप्त, युवा देखकर हुए उत्साहित, शुद्धिकरण के बाद मंदिरों में हुईं आरती

Tue, 25 Oct 2022 06:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 25 Oct 2022 06:40 PM IST
सार

Surya Grahan 2022: पश्चिमी यूपी में सूर्य ग्रहण शाम में 6:32 बजे समाप्त हो गया। वहीं शुद्धिकरण के बाद मंदिरों में आरती हुईं। अब बुधवार को शुभ मुहूर्त गोवर्धन-पूजा होगी।

विज्ञापन
Surya Grahan 2022: Solar eclipse on Deepawali after 27 years, know the time of western UP
सूर्य ग्रहण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Surya Grahan 2022: आज भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण देखा गया। पश्चिमी यूपी में ग्रहण शाम 4:25 बजे से शुरू हुआ और फिर 5:47 पर समाप्त हुआ। वहीं सूर्य ग्रहण का नजारा देखने के लिए बच्चे विज्ञान केंद्र पहुंचे।

विज्ञापन


मेरठ में सुशांत सिटी स्थित प्रगति विज्ञान संस्थान में वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण दिखाया गया। मेरठ में ग्रहण शाम 4:25 पर आरंभ हुआ और ग्रहण की समाप्ति 5:47 पर हुआ। बच्चों को सौर फिल्टर चश्मे, सोलर स्कोप और टेलीस्कोप से सूर्य ग्रहण का दृष्य दिखाया गया। मंगलवार को नियमित हनुमान मंदिरों में पूजा करने वालों की आस्था को देखते हुए ग्रहण समाप्ति के बाद हनुमान मंदिरों में शुद्धिकरण, आरती और पूजन के बाद दान आदि कार्य भी किए गए। हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया। 
विज्ञापन


वैज्ञानिक दीपक शर्मा ने बताया कि वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण आंशिक सूर्यग्रहण है। सूर्य ग्रहण के 15 दिन बाद चंद्र ग्रहण भी पड़ता है। सुशांत सिटी पहुंची महिला, बच्चे, युवा और वृद्ध सभी ने शानदार खगोलीय घटना को देखने का आनंद लिया। प्रकाश और उसकी छाया की घटना को देखकर सभी रोमांचित नजर आए। इस अवसर पर वैज्ञानिक दीपक शर्मा ने युवाओं को धातु मायलर फिल्म से विशेष रूप से डिजाइन किए गए चश्मे दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा हुए ग्रहण देखकर उत्साहित
बीटेक कर रहे कार्तिक ने बताया कि पहली बार सूर्य ग्रहण को दूरबीन से देखा है। यह नजरा बहुत ही खास है। पहले हम पुस्तकों में ही सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के विषय में पढ़ते रहे हैं। जीआईसी में 11 वीं कक्षा के छात्र सचिन ने बताया कि अद्भुत नजरा है। अपने दोस्त के साथ प्रगति विज्ञान संस्था में ग्रहण के इस नजारे को देखने के लिए दोपहर तीन बजे ही पहुंच गया था। 

आज सुबह 7:30 बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट
बाबा औघड़नाथ मंदिर बुधवार को सुबह चार बजे के स्थान पर सुबह 7:30 बजे खोला जाएगा। महामंत्री सतीश सिंघल ने बताया कि 26 अक्तूबर को मंदिर में अन्नकूट गोवर्धन पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूर्य ग्रहण का सूतक काल शास्त्र अनुसार अगले दिन सुबह तक रहेगा। पंडित चंडी प्रसाद ने बताया कि शास्त्र अनुसार सूर्य ग्रहण अगर सूर्य अस्त तक रहता है तो उसका सूतक काल अलगे दिन सूर्योदय तक रहता है। ऐसे में अगले दिन सूर्योदय के बाद मंदिरों में शुद्धिकरण के बाद आरती और पूजन होता है।

खास बात यह है कि ऐसा 27 साल बाद है, जब दीपावली पर सूर्य ग्रहण है। ऐसी स्थिति इससे पहले 1995 में बनी थी, जब दीपावली के दिन ही सूर्य ग्रहण लगा। इस बार एक महीने के अंदर सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों लग रहे हैं। 24 अक्तूबर को शाम 5:04 बजे से अमावस्या तिथि आरंभ होकर 25 अक्तूबर मंगलवार की शाम 4:35 तक रही।

आचार्य विनोद त्यागी ने बताया कि आज यानी मंगलवार को सूर्यग्रहण का नजारा दिखाई दिया। कार्तिक के महीने के आखिरी दिन पूर्णिमा गंगा स्नान पर आठ नवंबर 2022 मंगलवार को दोपहर 2:39 से शाम 6:19 तक चंद्र ग्रहण होगा। भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद के चैप्टर चेयरमैन ज्योतिषाचार्य आचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि 25 अक्तूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण रहा। ये सूर्य ग्रहण देश में कई जगहों पर दिखा। सूर्य ग्रहण की वजह से दीपावाली पूजन व गोवर्धन पूजा में एक दिन का अंतर रहेगा। धार्मिक दृष्टि से भी यह दिन खास रहेगा। इससे पहले 30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण हुआ था, लेकिन वो देश में नहीं दिखा।

यह भी पढ़ें: मेरठ: फलावदा में पुलिस के साथ मारपीट, कई सिपाही घायल, सरूरपुर में ब्लॉक प्रमुख पर हमला, बाल-बाल बचा परिवार

खगोल वैज्ञानिक के मुताबिक, भारत से दिखाई देने वाला अगला बड़ा सूर्य ग्रहण 21 मई 2031 को होगा। जो कि वलयाकार ग्रहण रहेगा। इसके तीन साल बाद 20 मार्च 2034 को पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत से दिखेगा।

आज पूरे दिन नहीं हुआ पूजा-पाठ
सूर्यग्रहण और सूतक काल के चलते आज पूजा-पाठ नहीं हुआ। मंदिरों के कपाट भी बंद रहे। भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद के चैप्टर चेयरमैन ज्योतिषाचार्य आचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पूर्व से ही आरंभ हो जाता है।

वहीं ग्रहण अवधि में लोगों ने मंत्र जाप ध्यान और भगवान का कीर्तन किया। इस दौरान कुछ लोगों ने दान पुण्य भी किया।

यह भी पढ़ें: हादसों का कहर: दीपावली के बाद पांच परिवारों में पसरा मातम, तीन दोस्तों समेत पांच की मौत, हर तरफ मचा कोहराम

खंडग्रास सूर्य ग्रहण भारत में दिखा
आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि भारतीय समय के अनुसार आज ग्रहण का प्रारंभ दोपहर 2:29 पर हुआ। ग्रहण का मध्य 4:30 सायं ग्रहण और समाप्ति 6:32 सायं पर अरब सागर में खत्म हुआ। ग्रहण शाम 4:30 पर अपने चरम पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed