{"_id":"679bd8e42af09cdbdb0589d0","slug":"surveillance-team-recovered-122-mobile-phones-worth-rs-26-lakh-meerut-news-c-72-1-mrt1062-128111-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सर्विलांस टीम ने 26 लाख के 122 मोबाइल किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सर्विलांस टीम ने 26 लाख के 122 मोबाइल किए बरामद
विज्ञापन
मेरठ। पुलिस की सर्विलांस टीम ने बृहस्पतिवार को 26 लाख रुपये कीमत के 122 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे हैं। सभी मोबाइल गुम हुए थे। शिकायत मिलने के बाद सर्विलांस टीम ने विशेष ट्रैकिंग अभियान चलाया था। जो लोग इन मोबाइलों का प्रयोग कर रहे थे, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और एसपी देहात डाॅ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि लगातार मोबाइल गुम होने की सूचनाएं मिल रही थीं। इसके चलते सर्विलांस टीम को ट्रैकिंग पर लगाया गया। उन्होंने बताया कि एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा के निर्देश पर सभी गुम मोबाइलों को सर्विलांस पर लगाया गया। ट्रैकिंग के बाद पुलिस मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे लोगों के पास पहुंची और करीब 26 लाख रुपये कीमत के 122 मोबाइल बरामद किए। इनमें वर्ष 2021 में चोरी किया गया मोबाइल भी शामिल है।
चोरी और लूट के मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज करती है पुलिस
चोरी और लूट हुए मोबाइल की पुलिस गुमशुदगी दर्ज करती रही है। ऐसे मामलों में पुलिस केस दर्ज करने से बचती है। बताया जा रहा है कि यह चोरी और लूट किए हुए मोबाइल थे। इनकी पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी।