{"_id":"68892651d845a7e1fd004aa6","slug":"surveillance-is-being-used-in-the-robbery-case-a-miscreant-was-seen-in-the-footage-laward-news-c-42-1-smrt1030-104125-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट मामले में सर्विलांस की ली जा रही मदद, फुटेज में नजर आया एक बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट मामले में सर्विलांस की ली जा रही मदद, फुटेज में नजर आया एक बदमाश
विज्ञापन
दौराला। ढाबे पर सो रहे ट्रक चालक रामकिशन को बंधक बनाकर ले जाने और ट्रक के आठ टायर व नकदी लूटने के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए मंगलवार को हाईवे और टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। साथ ही सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।
उत्तराखंड के चंपावत निवासी रामकिशन रविवार को गौतमबुद्धनगर के दादरी से ट्रक में सामान लेकर लक्सर गया था। लौटने के दौरान वह वलीदपुर गांव स्थित चौधरी ढाबे पर खाना खाने के बाद सो गया। रात में तीन बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया और ट्रक में बैठाकर सरधना रोड स्थित चीनी मिल के ट्रक यार्ड के पीछे जंगल में ले गए। बदमाशों ने चालक से तीन हजार रुपये व ट्रक के आठ टायर निकाल लिए। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
मंगलवार को पुलिस ने सर्विलांस की भी मदद ली और घटनास्थल पर कौन-कौन से मोबाइल नंबर एक्टिवेट थे, उनकी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। इसके अलावा हाईवे पर जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक बदमाश ट्रक चलाता नजर आ रहा है। घटना के खुलासे के लिए दौराला पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।