फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Surajkund road closed due to culvert construction

पुलिया निर्माण के कारण सूरजकुंड मार्ग बंद

Thu, 14 Nov 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Surajkund road closed due to culvert construction
पुलिया निर्माण के कारण सूरजकुंड मार्ग बंद
विज्ञापन

मेरठ। बाल सुधार गृह के पास नाले पर पुलिया निर्माण के कारण सूरजकुंड मार्ग बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि लगभग एक माह जनता को आसपास के इलाकों की सड़क का सहारा लेना पड़ेगा। बुधवार को भी मार्ग बंद होने के कारण लोगों को आर्य नगर से गुजरना पड़ा।
सूरजकुंड स्पोर्ट्स मार्केट से हंस चौराहा जाने वाले मार्ग पर बाल सुरक्षा गृह है। यहां से नाला गुजर रहा है। नाले के ऊपर से गुजर रही पानी की पाइप लाइन को शिफ्ट किया गया है। वहीं, अब नाले की पुलिया का निर्माण शुरू किया जाना है। बुधवार को पुलिया की खुदाई शुरू कर दी गई है। जिस कारण मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब फूलबाग कॉलोनी हंस चौराहा से सूरजकुंड-जानवरों के अस्पताल की तरफ आने के लिए दूसरे मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा। क्योंकि नाले के ऊपर बनी पुलिया को तोड़ने और बनाने का काम शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य अभियंता यशवंत कुमार का कहना है कि पुलिया का निर्माण तेजी से कराया जाएगा। फिर भी समय लगेगा। कुल मिलाकर एक माह तक मार्ग अवरुद्ध रह सकता है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता को एक माह समस्या झेलनी होगी। पुलिया का निर्माण होने के बाद जनता को राहत मिलेगी। पानी की पाइप लाइन के स्थानांतरण का कार्य पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed