फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Surajkund drain water line again torn, millions of liters of water wasted

सूरजकुंड नाले पर फिर फटी पानी की लाइन

Wed, 13 Nov 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Surajkund drain water line again torn, millions of liters of water wasted
सूरजकुंड नाले पर फिर फटी पानी की लाइन, लाखों लीटर पानी हुआ बर्बाद
विज्ञापन

मेरठ। सूरजकुंड नाले पर निर्माणाधीन पुलिया से जहां क्षेत्र की जनता हर रोज जाम का शिकार हो रही है, वहीं यहां से निकल रही पानी की पाइप लाइन भी आए दिन फट जाती है। मंगलवार को यह पाइप लाइन दूसरी बार फट गई। इसके चलते लाखों लीटर पानी नाले में व्यर्थ बह गया। क्षेत्र के हजारों लोगों को सुबह और शाम का पानी भी नहीं मिल सका। कार्तिक पूर्णिमा पर भी पानी कि किल्लत से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

नगर निगम द्वारा सूरजकुंड नाले पर टूटी पुलिया का लंबे समय से निर्माण किया जा रहा है। निर्माण के चलते सड़क संकरी होकर रह गई है। इसके चलते यहां रोजाना जाम लगता है। मंगलवार को पुलिया के नीचे से होकर जा रही पानी की पाइप लाइन फट गई। घंटों तक लाखों लीटर पानी नाले में व्यर्थ बहता रहा, लेकिन निगम कर्मियों ने इसकी सुध नहीं ली। स्थानीय लोगों और पार्षद ने जलकल अधिकारियों को फोन पर जानकारी देकर पानी बंद कराया। शिकायत के काफी देर बात कर्मचारी पाइप लाइन ठीक करने पहुंचे। ऐसे में शाम तक लोग पानी के बिना परेशान होते रहे। पार्षद अंशुल गुप्ता ने बताया कि नगर निगम की लापरवाही से लोगों को परेशानी हो रही है। पाइप लाइन दूसरी बार फटी है। छुट्टी के चलते काम करने वाली टीम देरी से पहुंची। इसकी शिकायत नगर आयुक्त से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed