यूपी: सुपीर्म कोर्ट के जज परिवार सहित पहुंचे मेरठ, शाहपीर के मकबरे का किया भ्रमण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में शाहपीर गेट स्थित शाहपीर के मकबरे का शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस आरएफ नरीमन ने भ्रमण किया। जस्टिस आर एफ नरीमन अपने परिवार के साथ मेरठ पहुंचे हैं। इससे पहले वह सरधना चर्च भी गए।
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस आर एफ नरीमन शनिवार को यूपी के मेरठ अपने परिवार सहित पहुंचे। यहां उन्हें शाहपीर के मकबरे का भ्रमण कर इस मशहूर स्थान का इतिहास जाना। इस मौके पर सीओ कोतवाली, एसपी सदर, व एसएचओ कोतवाली समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। यहां जस्टिस नरीमन की पत्नी ने चादर चढ़ाई और मकबरे के बारे जाना।
गौरतलब है कि इंदिरा चौक के नजदीक बने शाहपीर गेट पर लाल बलुआ पत्थर से बना यह मकबरा दीन ईमान के प्रचारक शाहपीर रहमत उल्लाह का है। यह मकबरा शाहपीर रहमत उल्लाह की मजार है और इसे शाहपीर के मकबरे के नाम से जाना जाता है।
इस मकबरें का निर्माण 1620 ईस्वी में जहांगीर के बेगम नूरजहां द्वारा कराया गया था। इतिहास के अनुसार शाहपीर रहमत उल्लाह नूरजहां के इस्लामिक गुरू थे जिनकी याद में नूरजहां ने इस मकबरे का निर्माण कराया।