फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   support workers in strengthening the party : Badruddin

पार्टी की मजबूती में सहयोग करें कार्यकर्ता : बदरुद्दीन

Mon, 28 Sep 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
support workers in strengthening the party : Badruddin
मेरठ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और हाल ही में मेरठ के प्रभारी बनाए गए बदरुद्दीन कुरैशी ने रविवार को यहां कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को शत-प्रतिशत योगदान देना होगा। इस दौरान सह प्रभारी मोहम्मद शोएब भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रदेश पदाधिकारी अवनीश काजला ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इसके उपरांत महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। जनता भाजपा सरकार से परेशान आ चुकी है। युवा बेरोजगार हैं और देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले किसानों को ठगा जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सक्रिय रूप से जनता के समक्ष सरकार की कमियां उजागर करें। संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ें। सह प्रभारी ने भी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने के लिए प्रेरित किया। यहां प्रदेश सचिव मोनिंदर सूद, प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर, पंडित नवनीत नगर ने भी विचार रखे। इस अवसर पर बबीता गुर्जर, सीमा जाटव, सलीम खान, महेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा, तरुण शर्मा, मतीन रजी, अदिति चौधरी, राकेश कुशवाहा, मुकुल गहलोत, इरशाद पूठी, हर्ष ढाका, अरुण त्यागी, नीतीश भारद्वाज, हरिओम त्यागी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed