फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Supply disrupted due to work boycott of electrical workers

Meerut News: विद्युतकर्मियों के कार्य बहिष्कार से चरमराई आपूर्ति

Thu, 16 Mar 2023 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Supply disrupted due to work boycott of electrical workers
मेरठ। ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते पर अमल न होने से नाराज बिजलीकर्मियों ने बुधवार सुबह दस बजे से कार्य बहिष्कार किया। इसका असर शहर से देहात तक बिजली आपूर्ति पर नजर आया। सुबह से देर रात तक बिजली की आंख मिचौनी चली। बिजलीघरों पर फोन बजते रहे, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने के बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

शहर के पांडवनगर, प्रभातनगर, सूर्या नगर, साकेत, हाईडिल कालोनी, बसंत विहार, जेलचुंगी, जागृति विहार, शास्त्रीनगर एल ब्लॉक, अम्हैड़ा, पल्लवपुरम फेज दो, डोरली, एकतानगर, कंकरखेड़ा श्रद्धापुरी आदि इलाकों में बिजली की दिक्कत रही। मंगलपांडे नगर बिजली घर से जुड़े सूर्या नगर काॅलोनी निवासी रेखा शर्मा, पांडव नगर निवासी संजय कुमार, केशव शर्मा, देवेन्द्र आदि का कहना है कि सुबह नौ बजे से ही बिजली की आवाजाही शुरू हो गई। जेई का फोन नहीं उठने पर टोल फ्री नंबर पर शिकायत की। इसके बाद शाम चार बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

आज भी हो सकती है समस्या
आज रात 10 बजे से विद्युतकर्मी 72 घंटे की हड़ताल पर चले जाएंगे। उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करने के लिए अधिकारी दावे तो कर रहे हैं, लेकिन 72 घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन================
कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। इसका कोई असर विद्युत आपूर्ति पर नहीं पड़ा। जहां से शिकायत मिली, उसका समाधान कराया गया। हड़ताल के दौरान भी आपूर्ति प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। -राजेन्द्र बहादुर, अधीक्षण अभियंता, शहर
ऊर्जा भवन परिसर में बैठे विद्युतकर्मी
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उप्र के आह्वान पर विद्युत विभाग के जेई, अभियंता और निविदा एवं संविदा कर्मियों ने ऊर्जा भवन परिसर में धरना दिया। अध्यक्षता सरदार दर्शन सिंह और संचालन सुमित पाल व दिलमणि थपलियाल ने किया। समिति के सह संयोजक रोहित, राम आशीष कुशवाहा, अवधेश कुमार, गौरव कुमार, जागेश कुमार, विनोद कुमार ने कहा कि 3 दिसंबर 2022 को हुए समझौते में ऊर्जा मंत्री ने 15 दिन का समय मांगा था। 112 दिन बीत गए हैं। समझौते के प्रमुख बिदुओं पर जवाब नहीं आया। उन्होंने कहा कि ओबरा, अनपरा की 800-800 मेगावाट की नई इकाइयाें का उत्पादन निगम से छीनकर एनटीपीसी को दिये जाने, निजीकरण को रोकने व अन्य मांगों का समाधान करने की बजाय उत्पीड़न की धमकी दी जा रही है।

हेल्पलाइन और टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत
उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए पीवीवीएनएल ने तैयारी कर ली है। पीवीवीएनएल प्रशासन का कहना है कि अगर शहर या देहात में कहीं पर भी बिजली आपूर्ति की समस्या है तो उपभोक्ता हेल्पलाइन 1912 और निगम के टोल फ्री नंबर 1800-180-3002 पर शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed