फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sunshine intensifies heat in Modipuram, relief from breeze; Rain likely on July 20-21

Meerut Weather: धूप बढ़ा रही तपिश, हवा बनी राहत... मौसम में बदलाव के बीच फिर लौटेगी बारिश!

Sat, 19 Jul 2025 12:30 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 19 Jul 2025 12:30 PM IST
सार

मोदीपुरम में तेज धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी, लेकिन दो दिन से चल रही हवा बनी राहत का सहारा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 20-21 जुलाई को फिर हो सकती है बारिश। एयर क्वालिटी इंडेक्स भी संतोषजनक स्तर पर।

विज्ञापन
Sunshine intensifies heat in Modipuram, relief from breeze; Rain likely on July 20-21
कड़ी धूप में गुजरते कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शहर में एक ओर कांवड़ यात्रा का उल्लास है तो दूसरी ओर तेज धूप और उमस ने गर्मी का एहसास बढ़ा दिया है। हालांकि दो दिन से चल रही ठंडी हवा ने कुछ राहत जरूर दी है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो फिलहाल तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, और हवा की वजह से गर्मी की तीव्रता में कमी महसूस हो रही है।

विज्ञापन


पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे मौसम में अस्थिरता बनी हुई है। रात में हल्की बारिश के बाद सुबह तेज धूप और उमस फिर से परेशान करने लगी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: सीओ ऋषिका सिंह कांवड़ियों के पैर दबाती दिखीं, अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एपी शाही के मुताबिक, हवा का रुख बदलने से तापमान स्थिर बना है और अगले दो दिनों में यानी 20 और 21 जुलाई को मध्यम बारिश की संभावना है।

इस बीच एक राहत की बात ये भी है कि मेरठ और आसपास के जिलों में वायु गुणवत्ता (AQI) 109 से नीचे बनी हुई है, जिससे लोग साफ और शुद्ध हवा में सांस ले पा रहे हैं।

 

कांवड़ यात्रा का असर- मोहल्लों की गलियों तक जाम
कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भारी भीड़ देखी जा रही है। कांवड़ियों का रेला बढ़ता ही जा रहा है और अगले तीन दिन इसका चरम देखने को मिलेगा। डाक कांवड़ियों की संख्या भी अब तेजी से बढ़ रही है।

इस बीच मोदीपुरम की 20 से ज्यादा कॉलोनियां बैरिकेडिंग में कैद हो गई हैं। स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की चीजों के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे के आसपास का जीवन लगभग ठहर-सा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed