फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Fire Breaks Out in Gas Pipeline While Cooking in Modipuram Apartment, Major Mishap Averted

Meerut: किचन में खाना बनाते समय गैस पाइपलाइन में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

Wed, 06 May 2026 10:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 May 2026 10:16 AM IST
सार

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र स्थित मोदीपुरम की अक्षरधाम कॉलोनी के एक फ्लैट में किचन में खाना बनाते समय गैस पाइपलाइन में आग लग गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सप्लाई बंद कर आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
Meerut: Fire Breaks Out in Gas Pipeline While Cooking in Modipuram Apartment, Major Mishap Averted
गैस पाइपलाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र स्थित मोदीपुरम की अक्षरधाम सोसायटी में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक फ्लैट के किचन में खाना बनाते समय गैस पाइपलाइन में अचानक आग लग गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अक्षरधाम सोसायटी के बी-603 फ्लैट में किराए पर रह रहे अशोक शर्मा के परिवार के सदस्य मंगलवार रात किचन में खाना बना रहे थे। इसी दौरान गेल कंपनी की गैस पाइपलाइन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही घर में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: हस्तिनापुर में स्कूल बस में लगी आग, चालक की सूझबूझ से बच्चों की जान बची

विज्ञापन
विज्ञापन

गैस सप्लाई बंद कर पाया गया काबू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया और नीचे से गैस पाइपलाइन की मुख्य सप्लाई बंद कर दी गई। इसके बाद आग पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया।

किराए पर दिया हुआ है फ्लैट
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि यह फ्लैट मुरली सोलंकी के नाम पर पंजीकृत है, जो फिलहाल मुंबई में रहते हैं। फ्लैट किराए पर दिया गया है और उसमें अशोक शर्मा का परिवार रह रहा है।

गेल कंपनी को दी गई शिकायत
घटना के बाद गेल कंपनी को भी इसकी सूचना दे दी गई है। अधिकारियों के अनुसार आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed