फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hastinapur: Fire Breaks Out in School Bus, Driver Saves Children from Major Accident

Meerut: हस्तिनापुर में स्कूल बस में लगी आग, चालक की सूझबूझ से बच्चों की जान बची

Wed, 06 May 2026 10:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 May 2026 10:11 AM IST
सार

मेरठ के हस्तिनापुर में गणेशपुर मार्ग पर हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल की बस में अचानक आग लग गई। चालक और स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन
Hastinapur: Fire Breaks Out in School Bus, Driver Saves Children from Major Accident
स्कूल बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर कस्बे में बुधवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब बच्चों को लेकर स्कूल जा रही हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल की बस में अचानक आग लग गई। चालक की सतर्कता और स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को समय रहते बस से बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


थाने के पास बस से निकलने लगा धुआं
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस जैसे ही गणेशपुर मार्ग पर थाने के पास अनाज मंडी के करीब पहुंची, तभी उसमें से अचानक धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस रोक दी और बच्चों को तेजी से नीचे उतारना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने भी मदद करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया गया है कि बस में एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे।
विज्ञापन

बच्चों के उतरते ही भड़क उठी आग
बच्चों को उतारने के कुछ ही देर बाद बस में आग ने विकराल रूप ले लिया और चारों ओर धुआं फैल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका
स्थानीय लोगों के मुताबिक बस सीएनजी से संचालित थी, ऐसे में आग लगने की घटना गंभीर रूप ले सकती थी। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। जिस बस में आग लगी उसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP19T 2040 बताया गया है, जो शामली जिले में पंजीकृत है और हस्तिनापुर क्षेत्र में संचालित हो रही थी।

बच्चों और परिजनों में दहशत
घटना के बाद बस में सवार छोटे-छोटे बच्चे घबरा गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और बच्चों को सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली। कई अभिभावक स्कूल पहुंचकर प्रबंधन से घटना की जानकारी लेने लगे। उनका कहना था कि थोड़ी सी भी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती थी।

बसों की फिटनेस पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई स्कूल बसें बिना पूरी फिटनेस और बीमा के ही सड़कों पर दौड़ रही हैं। इस बस की तकनीकी स्थिति और वैधता की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि इसमें कितनी लापरवाही हुई। वहीं थाना पुलिस ने फिलहाल घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed