{"_id":"68c425df943cf23ae003a634","slug":"sunny-during-the-day-cloudy-in-the-evening-chances-of-rain-for-two-days-meerut-news-c-76-1-smrt1039-106274-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में धूप, शाम को छाए बादल, दो दिन बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में धूप, शाम को छाए बादल, दो दिन बारिश के आसार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। मौसम में चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार को दिन में धूप खिली तो शाम को फिर से आसमान पर बादल छा गए। आगामी दो दिन तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मेरठ का एक्यूआई 92, गंगानगर 93, जयभीमनगर 97, पल्लवपुरम 87, बेगमपुल 89, दिल्ली रोड 65 दर्ज किया गया।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी दो दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी है। दो दिन तक मौसम बदला रहेगा। इसके बाद फिर से मौसम के साफ होने के आसार हैं। अभी, दक्षिण पश्चिमी मानसून लौटा नहीं है। इसके 20 सितंबर तक लौटने की संभावना है।