फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sunder sarke , acche park ansal town ki pehchaan

सुंदर सड़कें, अच्छे पार्क अंसल टाउन की पहचान 

Sun, 03 Jun 2018 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
sunder sarke , acche park ansal town ki pehchaan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बाईपास स्थित अंसल टाउन कॉलोनी का नजारा एकदम अलग है। सुंदर सड़कें, अच्छे पार्क, क्लब हाउस और स्वीमिंग पुल के साथ-साथ सुरक्षा भी चाक चौबंद है। इस कॉलोनी में करीब 800 परिवार रहते हैं। सभी लोग प्यार से रहते हैं और त्योहार मिलकर मनाते हैं। 
विज्ञापन

यह कॉलोनी मोदीपुरम की अच्छी कॉलोनियों में शुमार है। मुख्य द्वार से डबल रोड के साथ एंट्री है और कॉलोनी में जगह-जगह हरियाली है जो उसकी सुंदरता को बढ़ाती है। यहां के निवासी ओमपाल गुर्जर बताते हैं कि कॉलोनी का माहौल बहुत अच्छा है। अच्छे पार्क हैं, जिनमें बच्चे खोलते हैं और बड़े बुजुर्ग वॉक करते हैं। कॉलोनी के आकाश शर्मा और सफलता शर्मा का कहना है कि यहां शानदार क्लब बना है। वहां पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पार्कों में बच्चे क्रिकेट तक खेल लेते हैं। ललित शर्मा और दीपक सिंह का कहना है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मिलकर आयोजित किए जाते हैं। जब भी कोई त्योहार आता है, कालोनी के लोग एकजुट होकर उसे मनाते हैं और शानदार प्रस्तुति के साथ माहौल को सुंदर बनाते हैं। कॉलोनी के लोग सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे से होती है सुरक्षा  
नेहा शर्मा का कहना है कि कॉलोनी बड़ी है और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इसके अलावा प्रत्येक गेट पर सुरक्षा कर्मी भी रखे गए हैं। मुख्य गेट पर रजिस्ट्रर में एंट्री करनी होती है। बिना एंट्री के कोई अंदर नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी में ही है अस्पताल  
ऋचा सिंह का कहना है कि बीमार लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं है। यहीं पर अस्पताल है। मनोज कुमार का कहना है कि कॉलोनी में बने नर्सिंग होम में सभी बीमारियों के अच्छे चिकित्सक बैठते हैं। कालोनी में शॉपिंग कॉम्पलेक्स होने से भी काफी फायदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed