फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sun shines after 35 days, rain expected on January 23

Meerut News: 35 दिन बाद खिली धूप, 23 जनवरी को बारिश के आसार

Tue, 20 Jan 2026 03:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
Sun shines after 35 days, rain expected on January 23
अमर उजाला....धूप ने दिलाई ठिठुरन से मुक्ति....वेस्ट एंड रोड स्थित स्कूल से छुट्टी के बाद घर जात
मोदीपुरम/मेरठ। कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बाद 35 दिन बाद सोमवार को खिली तेज धूप से लोगों को राहत मिली। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि 23 जनवरी को बारिश के आसार हैं। मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है।
विज्ञापन

लंबे समय से ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त था। रात का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक पहुंच गया था। दिन में कोहरा और शीतलहर से हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने ठिठुरने पर मजबूर कर दिया था। सोमवार को धूप निकलते ही पार्कों, छतों और सड़कों पर लोग नजर आए। हालांकि अभी सुबह और शाम के समय ठंड बरकरार है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि 22 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादल छाने, ठंडी हवा चलने और तापमान में गिरावट की संभावना है। इसके चलते एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे रात और सुबह ठंड ओर तेज महसूस होगी।
विज्ञापन

वहीं, शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स अभी भी लाल श्रेणी में चल रहा है। हालांकि, एयर क्वालिटी इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन एक्यूआई का स्तर खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है। सोमवार को एक्यूआई 312 दर्ज किया गया। गंगानगर में 265, जयभीम नगर में 344, पल्लवपुरम में 328, बेगमपुल 317, दिल्ली रोड 333 एक्यूआई दर्ज किया गया।

अमर उजाला....धूप ने दिलाई ठिठुरन से मुक्ति....वेस्ट एंड रोड स्थित स्कूल से छुट्टी के बाद घर जात

अमर उजाला....धूप ने दिलाई ठिठुरन से मुक्ति....वेस्ट एंड रोड स्थित स्कूल से छुट्टी के बाद घर जात

अमर उजाला....धूप ने दिलाई ठिठुरन से मुक्ति....वेस्ट एंड रोड स्थित स्कूल से छुट्टी के बाद घर जात

अमर उजाला....धूप ने दिलाई ठिठुरन से मुक्ति....वेस्ट एंड रोड स्थित स्कूल से छुट्टी के बाद घर जात

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed