{"_id":"681e6a24fabd19257c097985","slug":"summer-camps-to-be-organized-in-secondary-schools-protest-begins-meerut-news-c-72-1-mct1004-133211-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक स्कूलों में लगेंगे समर कैंप, विरोध शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक स्कूलों में लगेंगे समर कैंप, विरोध शुरू
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में 21 मई से 10 जून तक समर कैंप आयोजित करने के आदेश का विरोध शुरू हो गया है। शिक्षक नेताओं का कहना है कि भीषण गर्मी में समर कैंप का आयोजन करना व्यावहारिक नहीं है।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी राजकीय, एडेड एवं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में समर कैंप के निर्देश दिए हैं। 21 मई से 10 जून तक विद्यालयों में नई खोज, खेल-खेल में सीखने के लिए कैंप आयोजित होंगे। विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच विकसित करने, टीम वर्क, आत्मविश्वास एवं जीवन कौशल के विकास, कला, विज्ञान व सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता के लिए यह आयोजन होंगे।
जिला स्तर पर अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षक के लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। इसमें डीआईओएस सदस्य सचिव, सीएमओ, बीएसए, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, राजकीय स्कूलों के प्रधानाचार्य होंगे। वहीं, समर कैंप का शिक्षक नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के महानगर उपाध्यक्ष राजेश त्यागी खंदरावली ने कहा कि यह सरकार का तानाशाही रवैया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान लगे समर कैंपों में पिछले वर्षों के दौरान छात्रों की संख्या नगण्य रही है। सरकार को यह निर्णय वापस लेना चाहिए।