फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sultan movie

कभी हार न मानने का संदेश दे गया ‘सुल्तान’  

Thu, 07 Jul 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 07 Jul 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
sultan movie
सुल्तान मूवी का पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
देसी अखाड़े में धोबीपछाड़ दाव से विरोधियाें को पटकनी देते सुल्तान क ा हर दाव दर्शकों को बोल्ड कर गया। बुधवार को शहर के सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में सलमान-अनुष्का स्टारर फिल्म सुल्तान रिलीज हुई। सुबह 9:15 बजे से मल्टीप्लेक्टस में मूवी का पहला शो हाउसफुल से शुरू हुआ। मैग्नम, मिलांज, वेब और आइनॉक्स सभी मल्टीप्लेक्स में मूवी के 13 में से अधिकांश शो हाउसफुल रहे। भाईजान का अभिनय, कुश्ती का एक्शन, अखाड़ों में लगते दाव, ठेठ हरियाणवी में गढ़े संवादों के अलावा मुजफ्फरनगर मोरना के दृश्यों को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में पहुंची। रे सुल्तान कर दे चढ़हाई के संवाद से लेकर बेबी को बेस पसंद है, खून में तेरे मिट्टी, मिट्टी में तेरे खून रे गीत दर्शकों की जुबां पर चढ़ गया। रोमांच, मुहब्बत, खेल भावना और जीत के जुनून से बुनी फिल्म ने दर्शकों क ो मनोरंजन के साथ संदेश भी दिया।
विज्ञापन


मोरना का अखाड़ा देखते ही बजी तालियां
मुजफ्फरनग
र के मोरना में सुल्तान फिल्म की शूटिंग हुई है। स्थानीय दर्शकों को संदेह था कि फिल्म से कहीं ये दृश्य सेंसर में कट न जाएं। लेकिन फिल्म की शुरुआत ही मोरना के नजारों होती है। फिल्म में बरकत खां का अखाड़ा, बैराज का पुल, मोरना की सड़कें, गलियां नजर आती हैं। सलमान खान स्वेटर पहनकर इन सड़कों पर नीला स्कूटर दौड़ाते हैं। तो जलनिगम के कार्यालय में ब्लडबैंक के लिए चंदा लेते हैं और ट्रैक्टर निकालते दिखे। सड़क किनारे बैठे साधु सुल्तान को आशीर्वाद भी देते हैं। ये सभी दृश्य मोरना में फिल्माए गए थे। हालांकि फिल्म में मोरना का कहीं नाम नहीं है। 
विज्ञापन


मूवी के अधिकांश शो हाउसफुल रहे। अभी भी एडवांस बुकिंग चालू है। दर्शकों को फिल्म पसंद आ रही है। संवाद, गीत और सीन सभी पसंद आ रहे हैं। - संजीव मैनेजर वेब सिनेमाज
विज्ञापन
विज्ञापन

मूवी का रिस्पांस बहुत अच्छा है। फैमिली, फ्रैं डस के साथ भी लोग मूवी देखने आए हैं। मूवी में वेस्टर्न यूपी के सीन भी पसंद किए जा रहे हैं। - अभिषेक, आईनॉक्स सिनेमा

सुल्तान से ये सीखा 
मूवी में सुल्तान की पसलियां टूट जाती हैं, लेकिन वह हार नहीं मानता है। वह बॉक्सिंग करता है। सुल्तान कहता है जिस दिन हम खुद से हार जाएंगे, उस दिन रिंग में हार जाएंगे। मूवी कभी न हारने की सीख देती है। - कोमल
फिल्म हरियाणा के रेवाड़ी की है। इसमें जगह-जगह दीवारों पर सेव गर्ल चाइल्ड के मैसेज दिए हैं। अनुष्का शर्मा अखाड़े में पुरुषों से कुश्ती लड़ती हैं। वह लड़कियों की अहमियत समाज को बताती हैं। - आंचल 
फिल्म का सबसे इमोशनल पहलू है जब सुल्तान का बच्चा खून न मिलने से मर जाता है। सुल्तान तुर्की में रेसलिंग करने चला जाता है। यह दृश्य हमें सीख देता है दुनिया में सबसे पहले परिवार है। - विजेंद्र

सुल्तान 30 साल का ऐसा आदमी जो बिना मकसद के जीता है। लेकिन एक लड़की को पाने की जिद में रेसलिंग का स्टेट चैंपियन बन जाता है। मुझे यही अच्छा लगा। हमारे भीतर लड़ने और आगे बढ़ने का जज्बा हो तो कुछ भी असंभव नहीं। - रोहित
मूवी में अनुष्का शर्मा के साथ दूसरी लड़कियां कुश्ती लड़ती दिखाई गई हैं। अनुष्का कहती भी है कि लड़कियां भी कुश्ती लड़ सकती हैं, उससे सीख मिलती है कि फीमेल क्या नहीं कर सकती। - कोमल 
फिल्म सबसे बड़ा मैसेज आगे बढ़ने का देती है। सुल्तान परेशानियों में हार नहीं मानता। एक बार रिंग छोड़ने के बाद दोबारा रिंग में जाकर फाइट करता है और वर्ल्ड चैंपियन बनता है। - रजत
मूवी मेहनत और लगन का संदेश देती है। हम जो भी काम करें पूरी मेहनत से करें। जीवन में एक लक्ष्य होना चाहिए, तभी दुनिया हमारी इज्जत करेगी। फिल्म भी यह संदेश देती है। - ऋतिक 

मूवी अच्छी लगी। संगीत, संवाद, अच्छे हैं। लेकिन मूवी में नेवर गिवअप का जो मैसेज दिया है वो अल्टीमेट है। इसके अलावा विश्वास अच्छा है, लेकिन खुद पर गुरुर करना ठीक नहीं। सुल्तान खुद पर घमंड करता है और उसका सबकुछ छिन जाता है। - अर्चना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed